Kolkata Fire Break Out In Hotel 14 Killed Many Injured Know Details
Kolkata Hotel Fire: दहल उठा कोलकाता, होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर के फालपट्टी मछुआ इलाके में स्थित ऋतुराज होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार (29 अप्रैल) की आधी रात को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. यहां शहर के फालपट्टी मछुआ इलाके में स्थित ऋतुराज होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 14 लोगों की झूलसकर मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
फायर ब्रिगेड के कर्मियों के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के रसोईघर से लगी और धीरे धीरे ये पूरी बिल्डिंग में फैल गई. आरोप है कि होटल के अंदर आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे जिससे ये बड़ा हो गया. आग के डर से होटल कर्मी मनोज पासवान ने अपनी जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगा दी लेकिन इससे उनकी मौत हो गई. होटल की अलग अलग जगह से 13 बॉडी रिकवर कर लिया गया है.
#WATCH | पश्चिम बंगाल: कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में कल रात आग लगी, बचाव कार्य जारी है। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को बचाया गया है। जांच जारी है। pic.twitter.com/Hye9ExSJRU
इस हादसे को लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया ‘आग मंगलवार रात करीब 8:15 बजे लगना शुरू हुई. आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में मौजूद लोग घबरा गए. धुएं और आग की लपटों ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. इस बीत कई लोग खिड़कियों और छत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश में लग गए. एक होटल कर्मचारी, मनोज पासवान, ने घबराहट में इमारत से छलांग लगा दी, लेकिन उनकी मौत हो गई.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.