कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लगाई फांसी

Kota Student Suicide: कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. छात्र की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद जेदी के रूप में हुई है.

Published date india.com Updated: January 24, 2024 12:09 PM IST
Chandigarh PGI Horror: Woman Radiographer Dies By Suicide On Campus, Colleagues Allege Harassment By A Senior
Chandigarh PGI Horror: Woman Radiographer Dies By Suicide On Campus, Colleagues Allege Harassment By A Senior

Kota Suicide Case: तालीम की फैक्टरी के नाम से मशहूर कोटा शहर मौत के कारखाने में बदल रहा है. बुधवार (24 जनवरी) को एक और छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक 18 वर्षीय मोहम्मद जेदी के रूप में पहचाना गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद जेदी यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था. वह कोटा के जवाहर नगर इलाके में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था. छात्र ने अपने ही कमरे में पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया. MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.