By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Kumarswamy Swearing Ceremony In Bengaluru
मोदी विरोध का मंचः कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण की ये तस्वीरें देखना चाहेंगे आप
इस सरकार गठन के अवसर पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में विपक्षी एकता का मंच आज बेंगलुरू में स्थित कर्नाटक विधान सौध परिसर में दिखा.
नई दिल्ली. कर्नाटक में जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद नाटकीय घटनाक्रमों से गुजरते हुए आखिरकार कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार बन गई. इस सरकार गठन के अवसर पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में विपक्षी एकता का मंच आज बेंगलुरू में स्थित कर्नाटक विधान सौध परिसर में दिखा. कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई ऐसे नेता एक साथ दिखे, जो अर्से से एक-दूसरे के खिलाफ रहे हैं. विचारधारा और राजनीति के स्तर पर दूसरों को कमतर साबित करने से ज्यादा आज ये नेता एकजुट दिखे. इस मौके की तस्वीरें यादगार रहीं. आप भी जरूर इन तस्वीरों को देखना चाहेंगे.

बसपा प्रमुख मायावती और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे अर्से के बाद किसी मंच पर एक साथ दिखे.

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव के दौरान धुर-विरोधी रहे सपा और बसपा करीब आए. इनके प्रमुख नेताओं को यूपी उपचुनावों के बाद एक साथ देखना बेंगलुरू में ही संभव हो सका.


कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने जेडीएस नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर को भी राज्यपाल ने प्रदेश के डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई.

कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी. येदियुरप्पा 55 घंटे तक ही सीएम के पद पर रह पाए थे. महज एक हफ्ते के भीतर राज्यपाल की दो मुख्यमंत्रियों के साथ यह तस्वीर कर्नाटक की सियासत के लिए यादगार रहेगी.

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव और पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा कभी एक साथ केंद्र की राजनीति में रहे थे. आज कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में देवेगौड़ा ने अखिलेश यादव से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह विपक्षी एकता के प्रदर्शन का सबसे बड़ा मंच साबित हुआ. हाल ही में एनडीए गठबंधन से अलग हुए चंद्रबाबू नायडु और कांग्रेस विरोध से राजनीति शुरू करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मौके पर साथ-साथ नजर आए. साथ में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी थे.

फायरब्रांड नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आईं. उनके साथ आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु भी थे. समारोह में शामिल होने को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा भी कि देशहित में सभी क्षेत्रीय पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं. भविष्य में भी हमारा यह साथ बना रहेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें