Himachal Election 2022: इस सीट पर 29 साल से BJP को कभी नहीं हरा पाई कांग्रेस, क्या इस बार सीट बचा पाएंगे वीरेंद्र कंवर?

Himachal Election 2022: कुटलेहर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ रहा है. यहां पर 29 साल से बीजेपी का कब्जा है. कांग्रेस इस बार चुनाव जीतने के लिए भरसक कोशिश कर रही है.

Written by: Mangal Yadav Edited by: Mangal Yadav
Published: November 7, 2022, 8:56 PM IST

Himachal Election 2022: कुटलेहर विधानसभा क्षेत्र (Kutlehar Constituency Assembly Election 2022) हिमाचल प्रदेश की बड़ी महत्वपूर्ण सीट है. ऊंना जिले के अंतर्गत आने वाला यह विधानसभा क्षेत्र बीजेपी का गढ़ रहा है. कुटलेहर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी 29 साल से लगातार चुनाव जीत रही है. सरकार में होने के बावजूद कांग्रेस 2003 से इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई. भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर (Virender Kanwar)साल 2003 से इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं. कुटलेहर 1993 से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है. इस बार सबकी निगाहें इस सीट पर लगी हुई हैं. कांग्रेस जहां पहली जीत की तलाश में है तो वहीं बीजेपी भी अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी.

बीजेपी ने एक बार फिर वीरेंद्र कंवर पर भरोसा जताया है वहीं, कांग्रेस ने देविंदर कुमार को टिकट दिया है. पिछली बार वीरेंद्र से हारने वाले विवेक शर्मा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया.आम आदमी पार्टी ने अनिल कुमार मनकोटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है. कैप्टन जयदयाल सिंह पाल भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी विधायक वीरेंद्र कंवर अपने काम के बल पर जनता से वोट मांग रहे हैं. जबकि कांग्रेस परिवर्तन का नारा देकर इस बार चुनाव जीतने का दावा कर रही है.

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार विवेक शर्मा को 5606 वोटों से हराया था. वीरेंद्र कंवर को कुल 31,101 वोट मिले थे. उन्हें 52.52 प्रतिशत वोट मिले थे. बता दें कि इस साल हिमाचल में सभी 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान कराया जा रहा है. वोटो की गिनती 8 दिसंबर को होगी. हिमाचल प्रदेश विधान सभा का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.