दहेज लिया या फिर नहीं? खान सर की शादी के बाद स्टूडेंट्स ने उनसे पूछे मजेदार सवाल, वीडियो हुआ वायरल

खान सर की गुपचुप शादी की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है.  इस वीडियों में खान सर अपने स्टूडेंट्स को शादी से जुड़े सवालों के मजेदार जवाब दे रहे हैं. खान सर की गुपचुप शादी की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है.  इस वीडियों में खान सर अपने स्टूडेंट्स को शादी से जुड़े सवालों के मजेदार जवाब दे रहे हैं.

Published date india.com Updated: May 31, 2025 9:27 AM IST
दहेज लिया या फिर नहीं? खान सर की शादी के बाद स्टूडेंट्स ने उनसे पूछे मजेदार सवाल, वीडियो हुआ वायरल

बिहार के मशहूर टीचर और यूट्यूबर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें कि इस बार वो अपने पढ़ाने के अंदाज की वजह से नहीं बल्कि अपनी गुपचुप शादी की वजह से सुर्खियों में हैं. भले ही खान सर ने छुपकर शादी की हो पर उन्होंने 2 जून को अपनी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का प्रबंध किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने स्टूडेंट्स के लिए 6 जून को खाने का प्रबंध किया है. इस बीच खान सर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें स्टूडेंट्स द्वारा पूछे गए सवालों पर खान सर के मजेदार जवाब सामने आए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, लाखों की संख्या में लोग इसे देख और लाइक कर चुके हैं.

क्या आपने लिया दहेज..? स्टूडेंट्स  ने किया सवाल

वायरल वीडियो में बच्चे खान सर से उनकी शादी के बाद तरह-तरह से सवाल पूछ रहे हैं.  इस दौरान एक छात्र खान सर से दहेज के बारे में पूछता है कि क्या उन्होंने शादी में दहेज लिया. इस सवाल पर खान सर का जवाब आपको हैरान कर देगा. खान सर ने छात्रों को बताया कि उन्होंने दहेज में पांच चीजें ली हैं. खान सर ने बताया कि उन्होंने मिट्टी की सुराही, मिट्टी का घड़ा, हाथ से डुलाने वाला पंखा (बेना), जानमाज और कुरान शरीफ को दहेज में लिया है.

View this post on Instagram

A post shared by ⃝ (@khan_editz05)

खान सर के जवाब पर लोगों के कॉमेंट्स 

खान सर का ये वीडियो वायरल होने के बाद  यूजर्स इस वीडियों पर तरह-तरह के कमेंट्स भेज रहे हैं. कोई खान कर की प्रशंसा कर रहा है कोई खान सर के जवाब पर हंस रहा है. एक यूजर ने लिखा, आज कितनो को पता चला कि खान सर मुस्लिम हैं. एक यूजर ने लिखा, सर हिंदू हैं, मुस्लिम हैं ये सब छोड़ के वह एक ज्ञानी हैं जो दूसरों को ज्ञान प्रदान कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.