जोजिला-सोनमर्ग हाइवे पर दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत और 5 घायल

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:March 27, 2026 11:21 PM IST

Ladakh Snow Landslide: जोजिला-सोनमर्ग हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए है. ये हादसा हिमस्खलन के कारण हुआ है.

Ladakh Snow Landslide: जोजिला दर्रे के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा श्रीनगर-लेह हाईवे पर हुआ. शुरुआती जानकारी में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया. अचानक गिरी भारी बर्फ और मलबे ने सड़क को पूरी तरह ढक दिया. यहां से गुजर रहे कई वाहन इस हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए.

Advertising
Advertising

कई वाहन मलबे में फंसे

हिमस्खलन के दौरान 4 से 5 यात्री वाहन बर्फ और मलबे में फंस गए. राहत की बात यह है कि इनमें किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के तुरंत बाद प्रशासन और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मलबा हटाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है. भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द रास्ता साफ किया जाए और यातायात फिर से शुरू हो सके.

श्रीनगर-लेह हाईवे

श्रीनगर-लेह हाईवे देश की सबसे अहम सड़कों में से एक है, जो कश्मीर को लद्दाख से जोड़ती है. करीब 434 किलोमीटर लंबा यह हाईवे पहाड़ों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. यह सड़क 11,575 फीट ऊंचे जोजिला दर्रे से होकर गुजरती है, जो इसे और चुनौतीपूर्ण बना देती है. हर साल सर्दियों में बर्फबारी की वजह से यहां यात्रा करना मुश्किल हो जाता है. इसके बावजूद यह रास्ता सेना और आम लोगों दोनों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है.

जोजिला टनल से बदलेगी तस्वीर

इस इलाके में अब Zojila Tunnel का निर्माण किया जा रहा है, जो भविष्य में बड़ी राहत दे सकता है. यह टनल सोनमर्ग को द्रास से जोड़ेगी और हर मौसम में यात्रा आसान बनाएगी. करीब 14.2 किलोमीटर लंबी यह सुरंग समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर बनेगी. इसके शुरू होने के बाद लोगों को बर्फबारी और हिमस्खलन जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी. साथ ही लद्दाख तक पहुंच पूरे साल बनी रहेगी.

क्यों अहम है ये टनल?

यह टनल सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी अहम मानी जा रही है. इससे सेना को सामान पहुंचाने में आसानी होगी और समय भी बचेगा. इसके अलावा लद्दाख में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि लोग पूरे साल यहां आसानी से जा सकेंगे. सरकार इस तरह की कई सुरंगों पर काम कर रही है, ताकि पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर हो सके. जोजिला टनल पूरी होने के बाद एशिया की सबसे लंबी सुरंगों में से एक बन सकती है और इलाके की तस्वीर बदल सकती है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें