वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुमारी में भूस्खलन, एक महिला की मौत

हादसे के बाद नए रस्ते को बंद कर दिया गया है.

Published date india.com Updated: June 30, 2017 4:57 PM IST
Landslide at Mata Vaishno Devi shrine, 1 killed and 7 injured | वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुमारी में भूस्खलन, एक महिला की मौत
जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी भवन मार्ग के पास अर्धकुमारी में भूस्खलन ( फोटो क्रेडिट - ANI )

श्रीनगर. वैष्णो देवी भवन मार्ग के पास अर्धकुमारी में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा तकरीबन दोपहर करीब 12:15 बजे के करीब भूस्खलन की वजह से हुआ. वहीं हादसे के बाद नए रस्ते को बंद कर दिया गया है. यात्री पुराने मार्ग से अब दर्शन के लिए जा रहे हैं.

इस हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी जिले की निवासी 32 वर्षीय सुमन की मौत हो गई. हादसे में घायल अन्य 8 लोगों में तीन बच्चें भी शामिल हैं. जिनका इलाज नजदीक के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं हादसे के बाद रास्ते से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और यात्रा को जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश हैं.

वहीं मृतक महिला के शव को उनके निवास अस्थान तक भेजने का इंतजाम श्राइन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. गौरतलब हो कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर रोज 40 से 45 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बीच में दर्शन करने आये यात्रियों को रोकना पड़ जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.