लश्कर का कमांडर अबू दुजाना कर सकता है आर्मी कैम्प पर हमला

भारतीय सेना ने अबू दुजाना पर 8 लाख का इनाम रखा है।

Written by: Toshini Rathod
Published: March 20, 2016, 10:56 AM IST

हाल ही में इंटेलीजेंस एजेंसियों ने कॉल इंटरसेप्शन और कुछ आईपी एड्रेस के जरिए पता लगाया है कि लश्कर के एक कमांडर अबू दुजाना किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में है। आईबी ने ये अलर्ट जारी करते हुए सूचना दी है कि लश्कर का ये कमांडर सेना और अर्धसैनिक बलों के कैंप पर बड़े हमले कर उनके हथियार चुरा सकता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुजाना को एक बड़े हमले के लिए भारी मात्रा में हथि‍यारों की जरूरत है और इसलिए वह सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के कैंप पर हमला कर उनके हथियारों को चुरा सकता है।

बता दें कि दुजाना हाल ही में सैनिकों के साथ हुई एक मुठभेड़ से बचकर भागा है। सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान का सैफुल्ला साजिद उसे निर्देश दे रहा है। दुजाना के इस आका ने उसे सेना से एके-47 लूटने पर एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि दुजाना सहित करीब 10 आतंकी और भी हैं, जिन्हें हथियार की सख्त ज़रुरत है। सेना को अबू दुजाना के साथ-साथ अबू खालिद, अली और एहसान की भी तलाश है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी कश्मीर के दुइला प्वॉइंट या लराई प्वॉइंट इलाके छिपे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: लश्कर बड़े हमले की फ़िराक में, पाक नेवी आतंकियों को दे रही है ट्रेनिंग

भारतीय सेना ने अबू दुजाना पर 8 लाख का इनाम रखा है। बता दें कि लश्कर के कमांडर अबू कासिम की मुठभेड़ में मौत हो जाने के बाद दुजाना को लश्कर का नया कमांडर बनाया गया है, जो पिछले साल उधमपुर हमले में भी शामिल था।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.