कोविशील्ड की ही तरह कोवैक्सीन के भी हैं गंभीर साइड इफेक्ट, युवा लड़कियां ज्यादा प्रभावित

कोविशील्ड के बाद अब कोवैक्सीन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बताया गया है कि कोवैक्सीन लगवाने के 1 साल बाद लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे गए हैं.

Published date india.com Published: May 16, 2024 1:11 PM IST
image showing covaxin vaccine
कोवैक्सीन वैक्सीन

Covaxin Side Effects: कोरोना महामारी से बचने के लिए देश भर में लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन हाल ही में जब कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में लोगों को मालूम हुआ तो लोग काफी टेंशन में आ गए थे. ऐसे में अब कोवैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के बारे में पता लगना लोगों के लिए डबल टेंशन बन गया है.

दरअसल, कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनिका ने कुछ दिनों पहले एक कोर्ट में यह स्वीकार किया था कि उनकी वैक्सीन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. भारत में ही निर्मित भारत बायोटेक कंपनी की ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कोवैक्सीन लगवाने के 1 साल बाद लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे गए हैं.

‘Economic Times’ की एक रिपोर्ट के अनुसार कोवैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी की गई. एक तिहाई लोगों में एडवर्स इवेंट्स ऑफ स्पेशल इंट्रेस्ट पाए गए. बता दें यह रिपोर्ट SpringerLink में पब्लिश की गई है.

1024 लोगों पर हुआ शोध

इस रिपोर्ट के मुताबिक, इस शोध को पूरा करने के लिए 1024 लोगों को लिया गया. इनमें से 635 किशोर और 391 युवा थे. इन सभी को कोवैक्सीन लगाई गई और इन पर नजर रखी गई. 304 किशोरों(48%) में वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स (Viral Upper Respiratory Track Infections) पाए गए. यही स्थिति 124 युवाओं में देखने के मिली. इस शोध में साइड इफेक्ट महिलाओं में भी देखने को मिले.

गंभीर साइड इफेक्ट में केवल 1% लोग

गंभीर साइड इफेक्ट केवल 1% लोगों में ही पाया गया. 0.3% में स्ट्रोक की दिक्कत देखने को मिली और इसी के साथ 0.1% में गुईलैइन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barre Syndrome) देखने को मिला. इस स्टडी में यह भी कहा गया कि युवा और किशोर महिलाओं में थायरॉयड की दिक्कत ज्यादा देखी गई है.

सबसे चिंताजनक बात

इन सब में चिंताजनक बात तो यह है कि 1 साल बाद जब इन सभी से दोबारा संपर्क किया गया तो इन सब में यह सब बीमारियां पहले से मौजूद थीं. कोवैक्सीन के जो साइड इफेक्ट हैं उनका पैटर्न बाकी के वैक्सीन से हुए साइड इफेक्ट से अलग है, इसलिए इसके प्रभाव को गहराई से समझने के लिए ज्यादा दिनों तक नजर रखने की जरूरत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.