PM Modi In US Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में वाशिंगटन पहुंचे. इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. मोदी न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे, जहां उन्होंने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया. बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका दौरा कर रहे प्रधानमंत्री गुरुवार को राजकीय भोज में शामिल होंगे जहां कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. मोदी वाशिंगटन, डीसी में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे, जहां लगातार बारिश के बीच उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रेनकोट पहने प्रधानमंत्री दोनों देशों के राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए. हवाई अड्डे से मोदी उस होटल तक गए जहां प्रवासी भारतीय सदस्य उनका इंतजार कर रहे थे. वाशिंगटन में फ्रीडम प्लाजा में मोदी का स्वागत करने के लिए बारिश के बीच प्रवासी भारतीय भी मौजूद थे. समुदाय के कुछ सदस्यों ने वाशिंगटन डीसी में होटल के बाहर गरबा और अन्य लोक नृत्यों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जहां मोदी ठहरेंगे. कुचिपुड़ी नृत्यांगना कविता ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं, यह एक यादगार पल है. हम उनके (मोदी) दौरे से बहुत उत्साहित हैं.’ रंग-बिरंगे परिधानों में कुछ प्रवासी सदस्य भारतीय झंडे लिए हुए थे और ‘मोदी-मोदी’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे. मोदी ने होटल में उत्साही समर्थकों से थोड़ी देर बातचीत की और उनमें से कुछ को ऑटोग्राफ दिए.
#WATCH मैं वाशिंगटन डीसी में उन्हें (पीएम मोदी) देखकर बहुत खुश हूं। उन्होंने मुझे हाई फाइव दिया और मेरी शर्ट पर साइन भी किया। यह एक यादगार पल है, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा: वाशिंगटन डीसी के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए भारतीयों प्रवासी में से एक बच्चा pic.twitter.com/FUSPxvxc1s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी के होटल इंटरकॉन्टिनेंटल विला के बाहर एकत्रित भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। pic.twitter.com/CFKTUp04jJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन डीसी पहुंचे. इससे पहले दिन में उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया.
Prime Minister Narendra Modi arrives in Washington, DC. Earlier in the day he led the Yoga Day event at the United Nations Headquarters in New York. pic.twitter.com/ucpM4I7ksq
— ANI (@ANI) June 21, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में डांस करते प्रवासी भारतीय.
#WATCH वाशिंगटन डीसी (यूएसए): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने नृत्य किया। pic.twitter.com/jsxPacPsHg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
#WATCH न्यूयॉर्क (यूएसए): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कर रहे हैं। #InternationalDayofYoga2023 pic.twitter.com/xTW40YawnD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
#WATCH न्यूयॉर्क (यूएसए): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जिसके मद्देनजर न्यूयॉर्क में लोग उत्साहित हैं। #InternationalDayofYoga2023 pic.twitter.com/zn6KGiUQyU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
#WATCH न्यूयॉर्क (यूएसए): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जिसके मद्देनजर न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने 'मोदी-मोदी, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद और भारत माता की जय' के नारे लगाएं। pic.twitter.com/jWc2VujDcO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.