By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
पीएम मोदी ने कहा, अब युवा करेंगे जम्मू-कश्मीर के विकास का नेतृत्व, उसे नई ऊंचाई पर ले जाएंगे
पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, आपने, हमने और पूरे देश ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर बाद देश को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित करने के फैसले के बारे में बात कर सकते हैं. संसद ने को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है.
Live Updates
-
हमारे जो साथी जम्मू कश्मीर से बाहर रहते हैं और ईद पर अपने घर वापस जाना चाहते हैं उनको भी सरकार हरसंभव मदद कर रही है.
-
सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि जम्मू कश्मीर में ईद मनाने में लोगों को कोई परेशानी ना हो.
-
ईद का मुबारक त्यौहार भी नजदीक ही है. ईद के लिए मेरी ओर से आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
-
अलगाववाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की साजिश के विरोध में भारत के जम्मू कश्मीर के लोग ही डटकर खड़े हुए हैं.
-
अब लद्दाख के लोगों की इनोवेटिव स्पिरिट को बढ़ावा मिलेगा. उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान मिलेंगे. वहां के लोगों को अच्छे अस्पताल मिलेंगे.
-
स्थानीय प्रतिनिधियों, लद्दाख और करगिल के डेवलपमेंट काउंसिल के सहयोग से केंद्र सरकार विकास की तमाम योजनाओं का लाभ अब और तेजी से पहुंचाएगी.
-
यूनियन टेरिटरी बन जाने के बाद अब लद्दाख के लोगों का विकास भारत सरकार की स्वाभाविक जिम्मेदारी बनता है.
-
फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े लोगों से आग्रह करूंगा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के स्थानीय प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए आगे आएं.
-
जम्मू-कश्मीर के केसर का रंग हो या कहवा का स्वाद, सेब का मीठापन हो या खुबानी का रसीलापन, कश्मीरी शॉल हो या कलाकृतियां, लद्दाख के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट हो या हर्बल मेडिसिन, इसका प्रसार दुनिया भर में किए जाने की जरूरत है.
-
सरकार ने जो फैसला लिया है, वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उन नौजवानों को भी मदद करेगा, जो स्पोर्ट्स की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें