नई दिल्ली: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया है लेकिन कई इलाकों में भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है. ट्रैफिक जाम लगने से ऑफिस के लिए निकले लोग लेट हो गए हैं और काफी देर से जाम में फसे हुए हैं. बारिश की वजह से बच्चो की स्कूल की छुट्टी करवानी पड़ी है. कई जगह सुबह 6 बजे ही बारिश शुरू हो गई जो अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने पहले ही आज के दिन भारी बारिश का अनुमान जताया था.
बारिश से दिल्ली में आज मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है.
गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और सुबह करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई. बारिश से लोगों को राहत तो जरूर मिली लेकिन सुबह सुबह ऑफिस निकलने के लिए तैयार हो रहे लोगों को देरी भी हुई है और जो लोग ऑफिस के लिए निकल गए थे उन्हें जाम का सामना करना पड़ा है.
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बारिश के लिए एडवाइजरी जारी की है. बता दें कि सोमवार से दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है.
गुरुवार यानी आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जुलाई यानी शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.
नोएडा पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की.
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की. कनॉट पैलेस में मिंटो रोड के आसपास जाने से बचने की सलाह. पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में घरों में घुसा बारिश का पानी.
#WATCH Newly constructed Raj Nagar Extension Elevated Road in Ghaziabad heavily waterlogged due to heavy rains in the region pic.twitter.com/Mzf50j5SM1
— ANI UP (@ANINewsUP) July 26, 2018
कई इलाकों में कई किमी लंबा जाम लगा.
गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर पानी भरा.
नोएडा के सेक्टर 15A ट्रैफिक का हाल बेहद खराब.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई जगहों पर भारी पानी जमा. गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में ट्रैफिक का हाल बहुत खराब.
नोएडा में महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर भारी जाम.
दिल्ली में रेल भवन गोलचक्कर पर भारी जाम. पूर्वी दिल्ली के मंडावली, पांडव नगर और पड़पड़गंज इलाके में भीषण जाम. कई जगहों पर पानी भरा.
Heavy rain continues to lash parts of Delhi; #Visuals of heavy water logging from Mayur Vihar Phase- II area pic.twitter.com/ttiMOCMhBM
— ANI (@ANI) July 26, 2018
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.