By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Live Updates on Kashmir: जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश होगा, दो हिस्सों में बंटा राज्य
Jammu & Kashmir Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बदलाव को लेकर कई ऐतिहासिक प्रस्ताव किया है.
Jammu & Kashmir Live Updates: जम्मू-कश्मीर के ताजा सियासी हालात को लेकर दिल्ली में भी सियासी गलियारों का तापमान बढ़ गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के बाद संसद भवन पहुंच गए हैं. वे कुछ ही देर में संसद में इस संबंध में बयान देने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर पर हर सवाल का जवाब देगी. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कश्मीर मसले को लेकर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी गृह मंत्री खुद संसद को देंगे. इसमें कश्मीर को लेकर कोई ऐतिहासिक घोषणा हो सकती है. इससे पहले कश्मीर को लेकर जारी कयासबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस कैबिनेट बैठक की अहमियत इसी से समझी जा सकती थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निर्धारित बैठक से करीब एक घंटा पहले ही प्रधानमंत्री आवास पहुंच गए थे. सुबह 9.30 बजे से पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक शुरू हुई जो करीब 10.15 तक चली. अमित शाह ने रविवार को भी संसद भवन में अपने कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब 2 घंटे तक मंत्रणा की थीं. इस बात के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालातों पर चर्चा के साथ वहां से आर्टिकल 35ए हटाने पर फैसला लिया गया है.
Live Updates
-
अनुच्छेद 370 पर उठाया गया कदम उपमहाद्वीप के लिए विनाशकारी परिणाम लेकर आएगा, वे जम्मू-कश्मीर के लोगों को आतंकित कर इस क्षेत्र पर अधिकार चाहते हैं- महबूबा मुफ्ती
-
सरकार ने राज्यसभा में एक विधेयक पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है.
-
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बसपा ने सरकार का समर्थन किया
-
भाजपा नेता राम माधव ने कहा- अंतत: जम्मू-कश्मीर को भारत में पूर्ण रूप से शामिल किए जाने की श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की इच्छाओं का सम्मान हुआ.
-
Copy of the Indian Constitution torn in Rajya Sabha today by PDP MP Mir Mohammad Fayaz. Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu directed him to leave the House after this incident. pic.twitter.com/Mq1p9Nuovu
— ANI (@ANI) August 5, 2019
-
पीडीपी के सांसदों ने संविधान फाड़ने की कोशिश की. सदन में कांग्रेस के नेता गुलाम बनी आजाद ने इसकी आलोचना की. उन्होंने कहा कि हम संविधान के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार.
-
GN Azad,Cong: I strongly condemn the act of 2-3 MPs(PDP's Mir Fayaz and Nazir Ahmed Laway who attempted to tear constitution). We stand by the constitution of India. Hum Hindustan ke samvidhaan ki raksha ke liye jaan ki baazi laga denge, but today BJP has murdered constitution pic.twitter.com/wtswg0s7dK
— ANI (@ANI) August 5, 2019
-
7 अगस्त को पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं.
-
According to Rajya Sabha Chairman Venkaiah Naidu, PDP's Mir Fayaz and Nazir Ahmed Laway were asked to go out of the house(Rajya Sabha) after they attempted to tear the constitution pic.twitter.com/oOEI1MpFld
— ANI (@ANI) August 5, 2019
-
Live Updates on Kashmir: जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश होगा, दो हिस्सों में बंटा राज्य
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें