LIVE

Live: दिल्ली-एनसीआर में जारी है बारिश, पूर्वी दिल्ली और नोएडा में अगले दो घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

Written by: Aditya N. Pujan
Updated: July 27, 2018, 11:15 AM IST

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार सुबह शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह भी जारी रही. गुरुवार सुबह कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के बाद दिन भर छिटपुट बूंदाबांदी होती रही. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भी बारिश होती रही. शुक्रवार सुबह फिर से बारिश शुरू होने के बाद जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग सकता है.

बता दें कि गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन कई इलाकों में भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया था. ऑफिस के लिए निकले लोग लेट हो गए और काफी देर तक जाम में फंसे रहे. गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक जगह सड़क धंसने की खबर भी मिली थी.

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की भविष्यवाणी की है. इसके अलावा विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली के दक्षिण-पूर्व में यानी दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा मानसून ट्रफ भी दिल्ली के पास पहुंच गई है. अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक अच्छी बारिश के बाद शुक्रवार की शाम से मौसमी सिस्टम कमजोर होंगे और बारिश में कुछ कमी आएगी, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां इस महीने के आखिर तक बनी रह सकती हैं.

इधर, पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर भी चेतावनी के स्तर को छू सकता है. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी कल तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यमुना में गुरुवार को जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है. अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है.”

Follow updates here:

  • Jul 27, 2018 10:59 AM IST

    रामलीला मैदान के सामने भी सड़क पर लगा पानी

  • Jul 27, 2018 10:57 AM IST

    जाकिर हुसैन कॉलेज के सामने जलभराव से परेशानी

  • Jul 27, 2018 10:25 AM IST

    दिल्ली में खजूरी चौक के पास सड़क पर गड्ढा होने से जाम

  • Jul 27, 2018 9:48 AM IST

    राजापुरी चौक, जेएलएन मार्ग पर भी ट्रैफिक जाम

  • Jul 27, 2018 9:47 AM IST

    नोएडा से जसोला विहार के रास्ते पर सड़क टूटने से गाड़ियों की आवाजाही पर असर

  • Jul 27, 2018 9:44 AM IST

    बदरपुर फ्लाईओवर, गाजीपुर मंडी में भी ट्रैफिक जाम लगा, सड़क पर लगी वाहनों की कतार

  • Jul 27, 2018 9:43 AM IST

    अली गांव, कुतुबगढ़ चौक पर पानी भरने से जाम लगा

  • Jul 27, 2018 9:43 AM IST

    नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी तक जाम

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.