By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Live Video Telecast Of Karnataka Assembly Election Floor Test
VIDEO: कर्नाटक विधानसभा का LIVE टेलीकॉस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कर्नाटक के सीएम की शपथ ले चुके बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को शनिवार को शाम चार बजे बहुमत साबित करना है. फ्लोर टेस्ट में उनकी कड़ी परीक्षा है.
बेंगलुरु/ नई दिल्ली: कर्नाटक के सीएम की शपथ ले चुके बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को शनिवार को शाम चार बजे बहुमत साबित करना है. फ्लोर टेस्ट में उनकी कड़ी परीक्षा है. दूसरी तरफ जेडीएस और कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है. बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं. इस बीच कांग्रेस के दो लापता विधायक भी विधानसभा पहुंच गए हैं. ऐसे में फ्लोर टेस्ट दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है.
#WATCH Live from inside Karnataka’s Vidhana Soudha #FloorTest https://t.co/wIRD9ejeZB
— ANI (@ANI) May 19, 2018
कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पूरे फ्लोर टेस्ट के लाइव टेलीकॉस्ट के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा है कि सभी चैनल कर्नाटक विधानसभा के फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकॉस्ट करें. कांग्रेस का कहना है कि इससे धांधली नहीं हो सकेगी और जनता भी देखेगी क्या सही और क्या गलत हो रहा है. लाइव टेलीकॉस्ट यहां देखें…
इस बीच बेंगुलुरु में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सीएम येदियुरप्पा के घर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. विधानसभा में 200 मार्शल की तैनाती की गई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वहां व्यापक व्यवस्था की गई है.
Also Read:
-
'तो महिलाओं को कोई नौकरी नहीं देगा', जानिये पीरियड्स लीव पर सुनवाई के दौरान CJI ने क्यों कही यह बात
-
मां-बाप ने ही आखिर क्यों मांगी बेटे की मौत? एक हादसा, 13 साल की बेहोशी और टूटता परिवार... जानें हरीश राणा की पूरी कहानी
-
Harish Rana: इच्छामृत्यु क्या होती है? भारत में कौन दे सकता है इसकी इजाजत? जानें दुनिया के कितने देशों में लागू ये कानून
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें