लॉकडाउन: 7 हजार से अधिक निर्माण मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की वित्तीय सहायता

प्रथम चरण में सरकार ने लॉकडाउन लागू होने के बाद 32 हजार 358 निर्माण मजदूरों को इतनी ही राशि मुहैया कराई थी.

Published date india.com Updated: April 10, 2020 9:38 PM IST
लॉकडाउन: 7 हजार से अधिक निर्माण मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की वित्तीय सहायता

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन से गरीब और मजदूरों पर खासा असर पड़ा है. हालांकि इनकी मदद के लिए राज्य सरकारें आगे आ रही हैं. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि महानगर में 7242 और निर्माण मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये का वित्तीय सहयोग दिया गया है. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी 21 दिनों के बंद को देखते हुए यह सहयोग राशि दी गई है.

सरकार ने बयान जारी कर कहा, ‘‘कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है. दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को हर मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाए.’’ बयान में बताया गया कि प्रथम चरण में सरकार ने लॉकडाउन लागू होने के बाद 32 हजार 358 निर्माण मजदूरों को इतनी ही राशि मुहैया कराई थी.

इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में कई अन्य कदम भी उठाए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.