Karnataka Covid-19 Lockdown Update: तीन दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का आदेश, अब ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबत

Lockdown Extended Update in Karnataka: कर्नाटक में कोरोना के बाद अब म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण (Mucormycosis or Black Fungus Virus) ने मुसीबत बढ़ा दी है.

Published date india.com Updated: May 25, 2021 4:21 PM IST
Karnataka Covid-19 Lockdown Update: तीन दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का आदेश, अब ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबत

Karnataka Covid-19 Update: कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित कर्नाटक में संक्रमण के मामलों में अब कमी आने लगी है. राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों की संख्या से अधिक रहने की प्रवृत्ति जारी है. प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 57,333 लोग बीमारी से ठीक हुए और 25,311 नए मामले सामने आए. इस बीच संक्रमण से 529 मौतें हुईं.

कोरोना से सुधरते हालात पर अब चर्चा होने लगी है कि क्या अब लॉकडाउन (Lockdown Extended Update in Karnataka) हटा लिया जाना चाहिए. इस पर डिप्टी सीएम सीएन अश्वथ नारायण ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन हटाने के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी. हमें वर्तमान और संभावित तीसरी लहर के लिए आवश्यक चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार करना चाहिए. इस बीच प्रदेश के कलबुर्गी (Strict Lockdown Implemented in Kalaburagi) में स्थिति को तीन दिन का सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है.

कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर ने ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तीन दिन का सख्त लॉकडाउन 27 मई की सुबह छह बजे 30 की मई की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा. लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े क्षेत्र को छूट दी जाएगी.

मालूम हो कि कर्नाटक में कोरोना के बाद अब म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण (Mucormycosis or Black Fungus Virus) ने मुसीबत बढ़ा दी है. राज्य में इस बीमारी के करीब साढ़े चार सो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 12 लोग जान गंवा चुके हैं. इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने कहा कि केन्द्र म्यूकरमाइकोसिस रोगियों के इलाज के लिए दवा की एक हजार शीशियों की आपूर्ति कर रहा है.

मंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 446 लोग इस संक्रमण की चपेट में आए हैं. चार सौ तैंतीस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 11 लोग घरों में पृथकवास में हैं. उन्हें भी अस्पताल भेजने के लिए कहा गया है. सुधाकर के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है कि इस संक्रमण के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.