LPG संकट के बीच क्या देश में लगने जा रहा लॉकडाउन? सरकार ने किया साफ- जानें क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

Written By: Parinay Kumar Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:March 27, 2026 11:18 AM IST

Lockdown News: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कर दिया है कि सरकार लॉकडाउन जैसे किसी भी प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं कर रही है. लॉकडाउन को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं वो सभी अफवाह हैं.

Lockdown In India Soon? ईरान-इजरायल की जंग का भारत पर भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा असर LPG पर है. सरकार ने हालांकि साफ कर दिया है देश में 60 दिनों का ईंधन है और किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लोगों को सबसे ज्यादा चिंता लॉकडाउन (Lockdown) की सता रही है. लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगने जा रहा है? सरकार ने हालांकि, शुक्रवार (27 मार्च) को देश में संभावित लॉकडाउन (Lockdown Latest News) की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ये खबरें 'पूरी तरह से झूठी' हैं और ऐसे किसी प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

Advertising
Advertising

लॉकडाउन पर सरकार ने क्या कहा?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने ट्वीट कर कहा, 'भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह से झूठी हैं. मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी स्थिति में अफवाहें फैलाना और घबराहट पैदा करने की कोशिश करना गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदेह है.'

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: होर्मुज के रखवाले’ को इजरायल ने कर दिया ढेर, बंदर अब्बास में भीषण स्ट्राइक में अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया

तेल-LPG संकट पर सरकार की नजर

जैसे-जैसे इजरायल-ईरान युद्ध अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने वाला है, पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है. सरकार ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े हर घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीयों के लिए ईंधन, ऊर्जा और अन्य जरूरी चीजों की बिना किसी रुकावट के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के पास अब कितने दिन का तेल? क्या हमें अभी डरने की जरूरत है! जानिये सरकार ने क्या बताया

LPG की आपूर्ति 'चिंताजनक'

पुरी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कमी के कारण भारत में संभावित लॉकडाउन की अफवाहें फैल गई हैं, क्योंकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति की स्थिति अभी भी 'चिंताजनक' बनी हुई है. सरकार ने नियमित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के जरिए बार-बार दोहराया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, और 'नेशनल एनर्जी इमरजेंसी' घोषित करने की कोई ज़रूरत नहीं है.

41 देशों से आ रहा कच्चा तेल

तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल पंपों को दिए जाने वाले क्रेडिट की अवधि को पहले की एक दिन की सीमा से बढ़ाकर तीन दिन से ज्यादा करने के कदम उठाए हैं, ताकि पंप मालिकों की वर्किंग कैपिटल से जुड़ी समस्याओं के कारण किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी न हो. केंद्र सरकार ने बताया कि भारत को इस समय दुनिया भर में अपने 41 से ज्यादा आपूर्तिकर्ताओं से पहले के मुकाबले ज्यादा कच्चा तेल मिल रहा है, जबकि पहले यह तेल होर्मुज स्ट्रेटके रास्ते आता था.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें