Lockdown Update: दिल्‍ली-मुंबई में बेकाबू हुआ कोरोना! एक दिन में 80 फीसदी से ज्‍यादा बढ़े नए मामले; क्या लॉकडाउन ही है विकल्प?

Lockdown Update: देश में 'ओमिक्रॉन' वेरिएंट के खतरों के बीच कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है.देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना (Mumbai Corona Update) एक बार फिर बेकाबू हो गया है.

Written by: Parinay Kumar
Published: December 29, 2021, 10:21 PM IST

Lockdown Update: देश में ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट के खतरों के बीच कोरोना का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है.देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना (Mumbai Corona Update) एक बार फिर बेकाबू हो गया है. दोनों शहरों में बीते एक दिन में कोरोना के मामलों में 80 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है. इन सबके बीच एक बार फिर अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोरोना (Coronavirus) पर काबू पाने के लिए नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) काफी या फिर लॉकडाउन जैसी पाबंदियों (Lockdown Latest Update) का ऐलान किया जाएगा. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते ममलों को देखते हुए ‘Yellow Alert’ जारी किया गया है, वहीं मुंबई में जल्द ही पाबंदियां लगाई जा सकती है. महाराष्ट्र में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लागू है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि मुंबई में कोरोना का इतनी तेजी से बढ़ना काफी चिंता का विषय है. राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर कोविड पॉजिटिविटी दर 5 फीसदी से अधिक हो जाती है तो राज्य सरकार को प्रतिबंधों को वापस लाने के बारे में सोचना होगा. टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही इस पर निर्णय ने के लिए COVID टास्क फोर्स के साथ बैठक करेंगे.

कोरोना पर काबू पाने के लिए क्या लॉकडाउन ही विकल्प?

  1. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 923 नए मामले सामने आए और इस दौरान 344 लोग इस जानलेवा वायरस से जंग जीतने में सफल रहे. अच्छी बात यह रही कि इस दौरान इस जानलेवा वायरस की वजह से किसी की मौत नहीं हुई.
  2. दिल्ली में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2,191 हो गया है. दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14,45,102 पर पहुंच गया है और 25,107 मरीजों की मौत हो चुकी है. राजधानी में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 1.29 फीसदी पर पहुंच गया है.
  3. दिल्ली में 7 महीने बाद एक दिन में इतने मामले सामने आए हैं. इससे पहले 29 मई को 956 केस मिले थे. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 28 मई के बाद सबसे ज्यादा है. उस समय पॉजिटिविटी रेट 1.58 फीसदी था. उधर, मंगलवार की तुलना में नए मामलों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  4. उधर, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को फैसला किया कि दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ के तहत कोविड-19 से संबंधित लगाए गए प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे. नई पाबंदियों पर निर्णय लेने से पहले अधिकारी कुछ समय के लिए स्थिति की निगरानी करेंगे.
  5. यह निर्णय उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जो डीडीएमए के अध्यक्ष भी हैं. बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विशेषज्ञ शामिल हुए. ओमिक्रॉन के प्रसार के साथ कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच डीडीएमए ने मंगलवार को दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था.
  6. ‘येलो अलर्ट’ में रात के कर्फ्यू, स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने, सम-विषम के आधार पर गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को खोलने, मेट्रो ट्रेनों और बसों में आधी सीटों पर यात्रा की अनुमति जैसे प्रतिबंध शामिल हैं.
  7. उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के 2,500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,510 नए केस दर्ज किये गए जबकि इस दौरान एक मरीज की जान चली गई.
  8. मुंबई में इस दौरान 251 मरीज कोरोना को मात देने में भी सफल रहे हैं. मुंबई में मंगलवार के मुकाबले आज 82% ज्यादा केस सामने आए हैं. मुंबई में एक दिन पहले कोरोना के 1,377 नए केस दर्ज किये गए थे. मुंबई में फिलहाल 8,060 एक्टिव केस हैं.
  9. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मुंबई में कड़ी पाबंदियों का संकेत देते हुए कहा कि राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या में वृद्धि आना चिंता का विषय है.
  10. टोपे ने कहा कि मुंबई का पॉजिटिविटी रेट अगर 5% से ऊपर जाता है तो हमें प्रतिबंध लगाने के बारे में सोचना होगा.’

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.