By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Lok Sabha Election 2019 Bjp Hopes For Better Results In Jammu And Kashmir Madhav
Lok Sabha Election 2019: BJP को J&K में बेहतर परिणाम की उम्मीद, जानिए क्या बोले राम माधव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
श्रीनगर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. उन्होंने मंगलवार को भरोसा जताया कि भाजपा जम्मू और लद्दाख में सभी तीन सीटों पर विजयी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है.
Ram Madhav, BJP National General Secretary in Srinagar, J&K: We have asked Election Commission to hold Assembly Elections in the state as early as possible. pic.twitter.com/9msVbfzLI7
— ANI (@ANI) March 27, 2019
माधव ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार बेहतर परिणाम की उम्मीद है. उन्होंने राज्य में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्र्रेस गठबंधन पर निशाना साधा और सीटों के बंटवारे को लेकर हुए इसके समझौते को ‘‘नाटक’’ करार दिया.
Lok Sabha Election 2019: टिकट कटने से नाराज हैं BJP के ये प्रमुख नेता
पाक अधिकृत कश्मीर में शारदा पीठ के श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान द्वारा एक गलियारे की अनुमति दिए जाने संबंधी खबरों पर माधव ने कहा कि इस बारे में केंद्र सरकार निर्णय करेगी लेकिन आतंकवाद बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि एक बार आतंकवाद का मुद्दा हल हो जाए तो अन्य मुद्दे भी हल किए जाएंगे.
लोकसभा चुनाव 2019: बेगूसराय सीट पर क्या बिगड़ रहा गिरिराज सिंह का गणित, ऐसे छलका दर्द
Also Read:
-
उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, कौन से सामाजिक और जातीय समीकरण साध रही है भाजपा? समझिए पूरा राजनीतिक गणित
-
कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी? जानिये सैलरी के अलावा मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं
-
कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी? जानिये सैलरी के अलावा मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें