Lok Sabha Chunav 2024: 1.82 करोड़ वोटर्स पहली बार डालेंगे वोट, चुनाव आयोग ने बताया देश में कितने महिला, कितने पुरुष मतदाता?

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी.

Published date india.com Updated: March 16, 2024 6:07 PM IST
Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Chunav 2024 Dates: बीते कई दिनों से लोगों के मन में एक ही सवाल था कि आखिर चुनाव आयोग (Election Commision) आगमी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कब करेगा? लेकिन अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं, क्योंकि निर्वाचन आयोग (ईसी) ने आज यानि शनिवार, 16 मार्च को चुनाव तारीखों का एलान कर दिया है. विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने सबसे पहले आम चुनावों के लिए पंजीकृत मतदाताओं के आंकड़े जारी किए. ईसी के अनुसार, देश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 96 करोड़ 88 लाख मतदाता पंजीकृत हैं. आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि देश में इस बार कितने महिला-पुरुष और युवा वोटर मतदान करेंगे?

देश में महिला और पुरुष वोटर कितने?

चुनाव आयोग ने बताया है कि देश में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 49.7 करोड़ है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 46.5 करोड़ था. वहीं महिला मतदाता 47.1 करोड़ हैं…जो पिछले लोकसभा चुनाव में 43.1 करोड़ थी. ये आंकड़े बताते हैं कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में महिलाओं की बढ़ती भूमिका अच्छा संकेत है. बता दें मतदाता सूची (Voter List) में 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाताओं को शामिल किया गया है…इनमें से 1.41 करोड़ महिला मतदाता जबकि 1.22 करोड़ पुरुष मतदाता हैं.

इस बार कितने युवा मतदाता वोट डालेंगे?

बता दें किसी भी देश को आगे बढ़ाने में युवाओं का रोल काफी अहम होत है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, देश में युवा वोटर्स की संख्या 21.5 करोड़ है. पिछली बार के लोकसभा चुनाव में युवा वोटर्स का आंकड़ा 1.5 करोड़ था. जानकारी के अनुसार, 18-19 और 20-29 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है.

देश में दिव्यांग मतदाता कितने हैं?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देशभर में मौजूद 88.4 लाख से ज्यादा दिव्यांग मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना वोट डालेंगे. वहीं 82 लाख से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं…जिनकी उम्र 85 साल से ऊपर हो चुकी है. इसी के साथ 2.18 लाख ऐसे मतदाता भी हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर हो चुकी है. इसके अलावा इस बार मतदान में 48 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर भी हैं जो चुनाव में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

पहली बार वोट डालेंगे 1.82 वोटर्स

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस साल के चुनाव में 1.8 करोड़ मतदाता फर्स्ट टाइम वोट डालेंगे. बता दें इस बार के चुनाव में कुल 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे…10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.