Lok Sabha Result 2019: छाया नया Twitter Trend, EVM मतलब Everyone Voted Modi

ट्विटर उपयोगकर्ता लिख रहे हैं, ईवीएम का मतलब है 'एवरीवन वोटेड मोदी'.

Written by: IANS Edited by: Arti Mishra
Updated: May 23, 2019, 5:40 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक बार फिर केंद्र की सत्ता में लौट रही है और इसी को लेकर ट्विटर पर कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की नई परिभाषा दे डाली है.

ट्विटर उपयोगकर्ता लिख रहे हैं, ईवीएम का मतलब है ‘एवरीवन वोटेड मोदी’ (सभी ने मोदी को वोट दिया).

एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘ईवीएम : एवरीवन वोटेड मोदी फॉर सेंटर एंड वाईएस जगन इन आंध्र प्रदेश (सबने केंद्र के लिए मोदी को वोट दिया और आंध्र प्रदेश में वाईएस जगन को’.

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘हां, ईवीएम (एवरीवन वोटेड मोदी) की वजह से नरेंद्र मोदी जीत गए’.

निर्वाचन आयोग विपक्षी पार्टियों के इस दावे को खारिज कर चुका है कि वोट की गिनतियों से पहले सभी ईवीएम को एक जगह से दूसरे जगह ले जाया गया.

विपक्ष की यह मांग भी खारिज कर दी गई कि हर लोकसभा क्षेत्र के कम से कम एक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम में पड़े वोट का मिलान वीवीपैट पर्ची से करवाया जाए.

Lok Sabha Election 2019 Results
दो माह से अधिक समय तक चले लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे. हर कोई जल्दी से जल्दी और विश्वसनीय नतीजें हासिल करने की कोशिश करता है. तमाम वेबसाइट्स और चैनलों के होने के बावजूद आपको एक ही जगह सबसे सटीक और विश्वसनीय नतीजे मिल सकते हैं. वो है चुनाव आयोग की वेबसाइट.

आप results.eci.gov.in पर लॉग इन कर अपने क्षेत्र के रिजल्ट, रुझान और ट्रेंड्स पता कर सकते हैं. सारी दुनिया चुनाव आयोग के ही नतीजे को भरोसेमंद मानती है. यहां पर गलत साबित होने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.