
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (16 मई) को यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. पीएम पूर्वांचल अभियान के तहत यूपी में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. वो प्रतापगढ़, आजमगढ़ के लालगंज, जौनपुर के मछलीशहर और भदोही में रैलियां करेंगे. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर है और यूपी भी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी थक गए हैं, वह 10 साल से प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री के लिए देश को बांटने की बात करना शोभा नहीं देता. पीएम मोदी असली मुद्दों पर बात करते हुए डर जाते हैं.
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस, ‘दाल 2 हैं, लेकिन दुकान एक ही है’. वे झूठ, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की चीजें बेचते हैं. वे अब ऊपर आ गए हैं तुष्टिकरण की ‘तिहरी खुराक’ के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें