
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
आज हम आपको एक अजब-गजब प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है जो पूरी तरह फिल्मी है. हत्या के 2 दोषियों के बीच जेल में ही प्यार परवान चढ़ा और अब उनकी शादी होने जा रही है. शादी के लिए कोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पैरोल भी मिल गई है. राजस्थान के अलवर में दोनों की शादी भी होने वाली है. प्रिया सेठ डेटिंग ऐप पर मिले एक शख्स की हत्या की सजा काट रही है. वहीं, हनुमान प्रसाद शर्मा पर 5 लोगों के मर्डर के मामले में सजा काट रहा है.
प्रिया सेठ उर्फ नेहा सेठ और उसके मंगेतर हनुमान प्रसाद को अलवर के बरोदामेव में अपनी शादी के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पैरोल मिली है. प्रिया सेठ पेशे से एक मॉडल है, जिसे डेटिंग ऐप पर मिले एक युवक दुष्यंत शर्मा की हत्या का दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. वह सांगानेर ओपन जेल में अपनी सजा काट रही है. वह छह महीने पहले उसी जेल में हनुमान प्रसाद से मिली और उसे प्यार हो गया.
जिस हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराया गया था, वह 2018 का है. 2 मई, 2018 को प्रिया सेठ ने अपने प्रेमी और एक अन्य आदमी की मदद से दुष्यंत सिंह की हत्या कर दी. उसकी योजना दुष्यंत को किडनैप कर उससे फिरौती मांगने और अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज चुकाने की थी. योजना के मुताबिक, सेठ ने टिंडर पर दुष्यंत से दोस्ती की और उसे बजाज नगर के एक फ्लैट में बुलाया. फिर उसने उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जो 3 लाख रुपये का इंतजाम करके ट्रांसफर करने में कामयाब रहे. हालांकि, सेठ और कामरा को लगा कि अगर वे सिंह को छोड़ देंगे तो वह पुलिस को उन तक पहुंचा सकता है.
गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रिया ने कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर दुष्यंत की हत्या कर दी. दोनों ने लाश को एक सूटकेस में डालकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया. उन्होंने लाश की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर कई चाकू के घाव किए थे और सबूत मिटाने के लिए फ्लैट को साफ कर दिया था. सिंह की लाश 3 मई की रात को आमेर की पहाड़ियों से बरामद हुई और सेठ, कामरा और वालिया को गिरफ्तार कर लिया गया.
हनुमान प्रसाद अपनी गर्लफ्रेंड के पति और बच्चों की हत्या के लिए सजा काट रहा है. हनुमान की गर्लफ्रेंड उससे 10 साल बड़ी थी. उसकी गर्लफ्रेंड, संतोष अलवर में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी थी. 2 अक्टूबर, 2017 की रात को उसने उसे अपने पति और बच्चों को मारने के लिए अपने घर बुलाया था. हनुमान अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और जानवरों को काटने वाली चाकू से उसके पति बनवारी लाल का मर्डर कर दिया. जब वह इस बनवारी लाल की हत्या कर रहा था तो संतोष के तीन बच्चे और एक भतीजा जो उनके साथ रहते थे जाग गए और उन्होंने सबकुछ देख लिया. पकड़े जाने के डर से उसने अपने बच्चों और भतीजे को भी मारने के लिए कहा. बाकी काम प्रसाद ने किया. उस रात अलवर के सबसे कुख्यात मर्डर केस में 4 बच्चों और एक आदमी को मार दिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Crime की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.