LPG Price Hike: आम आदमी को झटका! घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़े- जानिये अब क्या होगी नई कीमत
LPG Price Hike: कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.
LPG Price Hike: बीते तीन महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 89 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. (Photo- AI)
- घरेलू LPG की कीमत में बढ़ोतरी 7 जून यान आज से ही लागू होगी
- इससे पहले 7 मार्च को घेरलू गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ी थी
- तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इसके पीछे ईरान संकट है.
- दिल्ली में 14.2 वाले गैस सिलेंडर की कीमत अब 942 रुपये हो जाएगी.
- 1 जून को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर ₹3,113 हो गई.
LPG Price Hike: घरेलू गैस की कीमत एक बार फिर बढ़ी है. इस बार घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बीते तीन महीनों में घरेलू LPG की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. न्यूज एजेंसी PTI ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से बताया कि LPG की कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.
मार्च महीने में 60 रुपये महंगी हुई थी LPG
LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी फ्यूल रिटेलर्स पर ग्लोबल एनर्जी की ऊंची कीमतों और इंपोर्ट की बढ़ती लागत का दबाव बढ़ रहा है. इससे पहले, वेस्ट एशिया में तनाव के कारण इंटरनेशनल एनर्जी की कीमतें बढ़ने पर ऑयल कंपनियों ने 7 मार्च को LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. कीमत में बढ़ोतरी के इस नुकसान की आंशिक भरपाई होने की संभावना है.
| शहर | पुराने दाम | नई कीमत |
| दिल्ली | 913 | 942 |
| कोलकाता | 939 | 968 |
| मुंबई | 912.5 | 941.5 |
| चेन्नई | 928.5 | 957.5 |
| पटना | 1011 | 1040 |
Q1. घरेलू रसोई गैस की कीमत में कितने रुपये की बढ़ोतरी की गई है?
रसोई गैस की कीमत 29 रुपये बढ़ाई गई है.
Q2. 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की बढ़ी कीमत कब से लागू होगी?
रसोई गैस की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और यह 7 जून से लागू होगी.
Q3. इससे पहले रसोई गैस की कीमत में कब और कितने रुपये की बढ़ोतरी हुई थी?
7 मार्च को इससे पहले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
Q4. ईरान संकट के बीच अब तक घरेलू रसोई गैस की कीमत में कितने रुपये की वृद्धि हुई है?
ईरान-इजरायल-अमेरिका की जंग की वजह से घरेलू गैस की कीमत में 89 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.
Q5. अभी क्यों बढ़ाए गये 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस की कीमत?
सरकारी तेल विपणन कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. कीमत में बढ़ोतरी के इस नुकसान की आंशिक भरपाई होने की संभावना है.
कमर्शियल LPG की कीमतों में कई बार हुई बढ़ोतरी
हाल के महीनों में होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यवसायों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी हुई है. कमर्शियल LPG की कीमतों में सबसे हालिया बढ़ोतरी 1 जून को हुई, जब 19-किलो वाले सिलेंडर की कीमत ₹42 बढ़ाकर ₹3,113 कर दी गई. इससे पहले, कीमतों में मई में ₹1,000, अप्रैल में ₹195.5 और मार्च में ₹114.5 की बढ़ोतरी की गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें