Lucknow-Agra Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नोएडा (Noida) से वाराणसी (Varanasi) जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. घटना के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, इस बीच पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPDA) की टीम ने बस से 34 घायल यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया इनमें से 9 की हालत गंभीर बनी हुई है.
30 से ज्यादा यात्री घायल
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात Noida से एक प्राइवेट बस वाराणसी के लिए 40 यात्रियों को लेकर निकली थी. बस जब Lucknow-Agra Expressway पर पहुंची तो अनियंत्रित हो गई. बस एक्सप्रेस वे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई, इससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने 34 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया गया.
घायलों में दिल्ली-यूपी के यात्री शामिल
घायलों में दिल्ली, गाजियाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के यात्री शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, निशा कॉल-इलाहाबाद, धनलक्ष्मी, व्यास, मुर्गी मुरगेशम नई दिल्ली से, अंजू कुमारी बीना, कल्पना, नितिक, कार्तिक, मानसी दिल्ली निवासी, नोएडा से रचना, गाजियाबाद से शमीम, अजीत कुमार मिर्जापुर निवासी, नीतेश नई दिल्ली से, गोपाल शर्मा, रामेश्वर निवासी मथुरा, संदीप, हेमलता निवासी गाजियाबाद, मोहम्मद इमरान , आमिर निवासी दिल्ली, विश्वनाथ, सिद्धार्थ निवासी गाजियाबाद, सुनील कुमार निवासी कन्नौज, अमित साहू, संजय गुप्ता निवासी मिर्जापुर, शैलेश निवासी फतेहपुर, सुदेव, अखिलेश, जेएस के. एस निवासी केरला, विनीत सोनी निवासी बनारस, नितेश निवासी दिल्ली ,आकाश ,मोहित निवासी बिजनौर, सायल निवासी वेस्ट बंगाल, बनारस से अजय दुबे घायल हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.