लखनऊ के आसमान में 93 मिनट तक चक्कर काट दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, जानिए क्यों नहीं हो पाई लैंडिग?

Air India News: लखनऊ में घने कोहरे के कारण दिल्ली से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 93 मिनट तक आसमान में चक्कर काटती रही.

Published date india.com Published: January 2, 2026 10:13 PM IST
Lucknow fog news
Lucknow fog news

Air India Express Flight: दिल्ली से लखनऊ आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका और 93 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद वापस दिल्ली लौट गया. यह घटना 2 जनवरी 2026 की सुबह की है, जब लखनऊ के आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था. कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई थी. पायलट ने कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन हालात सुरक्षित नहीं थे. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई.

93 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा विमान

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 सुबह 6:18 बजे लखनऊ के ऊपर पहुंची थी. उस समय एयरपोर्ट पर दृश्यता केवल 10 मीटर के आसपास थी, जो सुरक्षित लैंडिंग के लिए काफी नहीं मानी जाती. विमान को काफी देर तक होल्ड पर रखा गया और पायलट लगातार मौसम सुधरने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब 93 मिनट बाद भी हालात बेहतर नहीं हुए, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को दिल्ली लौटने का निर्देश दिया। इसके बाद फ्लाइट सुबह 7:51 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई.

लैंडिंग सिस्टम होने के बावजूद क्यों नहीं उतरा विमान

आमतौर पर जब दृश्यता 50 मीटर तक होती है, तो इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (ILS) की मदद से विमान को उतारा जा सकता है, लेकिन इस दिन दृश्यता 50 मीटर से भी काफी कम थी. एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, कैट 3-बी सिस्टम में टचडाउन, मिड प्वाइंट और स्टॉप एंड पर बीकन और हाई इंटेंसिटी लाइट्स के जरिए रनवे विजुअल रेंज बढ़ाई जाती है. इसके बावजूद पायलट को सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम 175, 125 और 125 मीटर की दृश्यता चाहिए थी, जो उपलब्ध नहीं हो सकी.

अन्य उड़ानों पर भी दिखा कोहरे का असर

घने कोहरे का असर सिर्फ इसी फ्लाइट तक सीमित नहीं रहा. मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5264 करीब 45 मिनट देरी से पहुंची. रियाद से आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 भी अपने तय समय से देर से पहुंची. हैदराबाद, किशनगढ़, झारसुगुड़ा और राजकोट से आने वाली कई उड़ानें दो से तीन घंटे तक लेट हुईं. लगातार खराब मौसम की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन काफी प्रभावित रहा.

रियाद जाने वाली उड़ान भी हुई रद्द

दिल्ली लौटने के बाद यही विमान सुबह 8 बजे फ्लाइट आईएक्स 189 बनकर रियाद के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन लखनऊ में लैंडिंग न हो पाने और ऑपरेशनल समस्याओं के कारण इस उड़ान को रद्द करना पड़ा. इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि सर्दियों में कोहरे के कारण उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना रहती है, इसलिए यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.