UP में टूरिज्म को बूस्ट! इस शहर में शुरू होगा लग्जरी टूरिस्ट क्रूज, जानिए किराया और रूट की डिटेल

उत्तर प्रदेश की राजधानी अब वॉटर टूरिज्म के मामले में बड़े शहरों को टक्कर देने के लिए तैयार है. यहां जल्द ही एक आलीशान क्रूज दौड़ता नजर आएगा, जिसमें वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मिलेंगी.

Written by: Gaurav Barar
Updated: February 9, 2026, 8:32 AM IST

UP Riverfront Cruise: नवाबों के शहर लखनऊ की खूबसूरती में अब एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. जल्द ही गोमती नदी की लहरों पर एक आलीशान टूरिस्ट क्रूज तैरता हुआ नजर आएगा, जो न केवल शहर के लोगों के लिए बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा.

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. हनुमान सेतु के पास गोमती रिवरफ्रंट पर इस क्रूज का ढांचा तैयार किया जा रहा है. हाल ही में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की.

कब से शुरू होगा क्रूज?

उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि अगले 5 महीनों के भीतर क्रूज का निर्माण पूरा कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाए. यानी आने वाले कुछ ही महीनों में आप गोमती की लहरों के बीच शानदार डिनर का लुत्फ उठा सकेंगे.

16 करोड़ की लागत से होगा तैयार

इस प्रोजेक्ट के लिए कोलकाता की मशहूर कंपनी मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज का चयन किया गया है. इस क्रूज को बनाने में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे. खास बात यह है कि इसका पूरा खर्च कंपनी खुद उठाएगी. क्रूज चलने के बाद कंपनी हर साल एलडीए को 16 लाख रुपये का किराया भी देगी.

कैसा होगा आपका सफर?

यह क्रूज हनुमान सेतु से लेकर गोमती बैराज के बीच चलेगा. एक चक्कर पूरा करने में इसे लगभग 30 से 45 मिनट का समय लगेगा. क्रूज का आकार काफी भव्य रखा गया है, जिसकी लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी.

क्रूज के अंदर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यह क्रूज किसी चलते-फिरते लग्जरी होटल से कम नहीं होगा. इसमें आधुनिकता और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है. इसमें एक हाई-टेक कॉन्फ्रेंस हॉल होगा, जहां ऑफिस मीटिंग्स और इवेंट्स हो सकेंगे. साथ ही डिजिटल स्क्रीन और वीआईपी लाउंज की व्यवस्था भी होगी.

क्रूज की ऊपरी मंजिल पर एक शानदार ओपन रेस्टोरेंट होगा, जहां से आप ठंडी हवाओं के बीच शहर का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे. एक साथ 200 लोग इस पर सफर कर सकेंगे.

कितने का होगा टिकट?

आम जनता की जेब का ख्याल रखते हुए क्रूज की सवारी के लिए शुरुआती टिकट दर 300 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित की गई है. इसके अलावा अगर आप क्रूज पर लंच, डिनर या बुफे का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा. यह क्रूज बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए भी बुक किया जा सकेगा.

बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन

क्रूज पर सिर्फ सैर ही नहीं होगी, बल्कि यह ज्ञान का केंद्र भी बनेगा. क्रूज पर कैप्टन के साथ 5 अनुभवी क्रू मेंबर्स तैनात होंगे. सफर शुरू होते ही कैप्टन पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए पर्यटकों का स्वागत करेंगे. बच्चों को विशेष रूप से मरीन लाइफ और क्रूज की कार्यप्रणाली के बारे में रोचक जानकारियां दी जाएंगी. साथ ही युवाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.