नकली दूध, घी, पनीर...बैचने वालों की चौराहे पर लगेंगी तस्वीरें, CM योगी का बड़ा एक्शन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकली दूध, घी, पनीर और मसालों जैसे रोजमर्रा के सामान में मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए ये ऐलान किया है कि ऐसे लोगों की तस्वीरों को चौराहों पर लगाया जाएगा.

Published date india.com Published: May 15, 2025 10:39 AM IST
नकली दूध, घी, पनीर...बैचने वालों की चौराहे पर लगेंगी तस्वीरें, CM योगी का बड़ा एक्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नकली दूध, घी और पनीर बेचने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है. जिसके तहत सीएम योगी ने ये सख्त आदेश दिए हैं कि मिलावटखोरों की तस्वीरें और नाम चौराहों पर सार्वजनिक रूप से लगाए जाएंगे. बता दें कि ये कदम खाने-पीने की चीजों में मिलावट रोकने और लोगों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए उठाया गया है. इस सख्त आदेश को देते हुए सीएम योगा ने कहा, कि जनता के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

इस आदेश को लेकर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिए हैं कि दूध, पनीर, तेल, घी जैसे रोजमर्रा के खाने पीने के उत्पादों की गहन जांच होनी चाहिए . इस आदेश पर सख्ती से काम करने को लेकर एक डेडिकेटेड जांच टीमें गठित की जाएगी. इसके चलते मिलावटी सामान और नकली दवाओं का उत्पादन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी.

मिलावटखोरी की खेर नहीं

सीएम योगी ने इस मुद्दे को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSDA) की एक बैठक की थी जिसमें की  ये निर्देश गए. उन्होंने कहा कि तेल, घी, दूध, पनीर और मसालों की जांच उत्पादन इकाइयों पर ही शुरू की जाए. ऐसे में अगर कोई भी इंसान मिलावट करता हुआ पाया जाता है , तो उसकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी ताकि लोग उनकी पहचान कर सकें. इसके साथ ही, नकली दवाओं का कारोबार करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

क्यों लिया गया ये फैसला?

हाल ही में बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली दूध और पनीर बनाने वाले एक गोदाम पर छापा मारा गया. वहां 20 लाख रुपये के रसायन जब्त किए गए, जिनसे नकली पनीर और दूध तैयार किया जा रहा था. ऐसे मामलों को रोकने के लिए सीएम योगी ने यह अनोखा कदम उठाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.