
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Chandra Grahan: साल का अंतिम चंद्रग्रहण रविवार को लगा. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण था, जो देशभर में साफ दिखाई दिया. ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू हुआ और रात 1:26 बजे (8 सितंबर) समाप्त. इसकी कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट रही. बता दें चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है.
सूतक काल से जुड़े नियमों और सावधानियों का पालन करना चाहिए. सूतक काल शुरू होने से पहले भोजन बना लें और खा लें, क्योंकि इस दौरान खाना बनाना और खाना ग्रहण करना और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य शास्त्रों में वर्जित हैं. मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. ग्रहण के समय सोना और भोजन करना वर्जित माना जाता है. किन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताजे फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयां ले सकती हैं. पहले से बना खाना ग्रहण से पहले हटा लें और बाद में ताजा बनाएं.
watch तिरुवनंतपुरम, केरल: चंद्रग्रहण के पूर्ण चरण में चंद्रमा धीरे-धीरे लाल हो रहा है। pic.twitter.com/4hzTEYbY0x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
watch दिल्ली: चंद्रग्रहण या ‘ब्लड मून’ शुरू हुआ। pic.twitter.com/O5OBYucgdJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
साइंस के अनुसार, जब पृथ्वी की छाया सूर्य की रोशनी को रोक देती है, तब वातावरण में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों के कारण लाल रंग की किरणें ही चंद्रमा तक पहुंचती हैं. इसी वजह से चंद्रमा लाल दिखता है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आंशिक चरण शुरू होते ही पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए लोग एकत्रित हुए.
watch चेन्नई, तमिलनाडु: पूर्ण चंद्रग्रहण का आंशिक चरण शुरू हुआ। pic.twitter.com/HFQ8WpmMfX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
कर्नाटक में चंद्रग्रहण देखने के लिए नेहरू तारामंडल में उच्च-रिजॉल्यूशन लेंस वाले टेलीस्कोप लगाए गए हैं.
watch दिल्ली: नेहरू तारामंडल की प्रोग्रामिंग मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने कहा, “… भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण रात 8:58 बजे शुरू होगा… लगभग 11 बजे इसका रंग लाल हो जाएगा। इसलिए इस ग्रहण को रेड ब्लड मून भी कहा जाता है। सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना… https://t.co/7rRJRUSaoM pic.twitter.com/vBd40us9Hd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
सूतक और ग्रहण में बच्चों, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें