live

Gwalior MP Chunav Results 2023 : अगार, बांदा, ग्वालियर और आमला सीट पर किसकी हुई जीत, जानिए यहां

Madhya Pradesh Chunav Result 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा सीट मुरैना, आगर, बांदा, ग्वालियर और आमला के लिए हो चुके मतदानों के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं. वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शरू हो जाएगी. हर पल की अपडेट india.com Hindi Live ब्लॉग पर.

Published date india.com Updated: December 3, 2023 9:51 PM IST
Gwalior MP Chunav Results 2023 : अगार, बांदा, ग्वालियर और आमला सीट पर किसकी हुई जीत, जानिए यहां

Gwalior MP Chunav Results 2023 :  मध्य प्रदेश विधानसभा सीट मुरैना, अगार, बांदा, ग्वालियर और आमला के लिए हो चुके मतदानों के नतीजे आज घोषित हो गए हैं. मध्य प्रदेश की जनता किसे पहनाएगी ताज इसका फैसला आज हो गया. एमपी की मुरैना सीट पर मतदान 17 नवंबर को हुआ, जिसमें 64.35% मतदान हुआ था. पिछली बार, कांग्रेस के रघुराज सिंह कंसाना ने 68965 वोट पाकर, मुरैना सीट से जीत हासिल की थी. बीजेपी के रुस्तम सिंह 48116 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. मुरैना विधानसभा सीट पर आप की ओर से रमेश उपाध्याय मैदान में हैं. जबकि ASP(K) से शशि कुमार पचौरी(जाटव), BSP से राकेश रुस्तम सिंह, INC से दिनेश गुर्जर, JAP से चित्रलेखा कुशवाह, PVSP से भागीरथ सिंह राठौड़, और SP से राकेश कुशवाह तालपुरा वाले मैदान में थे.

Live Updates

  • Dec 3, 2023 9:51 PM IST

    मध्य प्रदेश के आमला विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बड़ी जीत दर्ज की है.

  • Dec 3, 2023 9:50 PM IST

    ग्वालियर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के प्रधुम्न सिंह तोमर ने बड़ी जीत हासिल की है.

  • Dec 3, 2023 9:49 PM IST

    MP के बांदा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह लोधी ने जीत दर्ज की है.

  • Dec 3, 2023 9:48 PM IST

    अगार विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी माधव सिंह (मधु गेहलोत) ने 102176 वोटों से जीत दर्ज की है.

  • Dec 3, 2023 9:47 PM IST

    मध्य प्रदेश के मोरेना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर ने जीत हासिल कर ली है.

  • Dec 3, 2023 7:49 PM IST

    बीजेपी के प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 104775 वोट हासिल कर कांग्रेस के सुनील शर्मा को हराया

  • Dec 3, 2023 7:08 PM IST

    बीजेपी ने 100 सीटें जीतीं, अन्य 64 पर आगे

  • Dec 3, 2023 6:25 PM IST

    मतगणना के दूसरे आखिरी राउंड में प्रधुम्न सिंह तोमर का बड़ा प्रभाव साफ नजर आ रहा है और वह 18798 वोटों से आगे चल रहे हैं.

  • Dec 3, 2023 5:36 PM IST

    पिछले दो राउंड में कुछ वोट खोने के बाद, कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार 13वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार माया सिंह के खिलाफ 8,370 वोटों से अच्छी बढ़त पर हैं.

  • Dec 3, 2023 5:24 PM IST

    भाजपा उम्मीदवार माया सिंह12वें दौर की मतगणना के बाद 5,635 वोटों से पीछे चल रही हैं. हालांकि उसकने लिए अच्छी खबर ये है कि अभी तीन और राउंड बाकी हैं और उनके पास कवरअप करने का पर्याप्त समय है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.