MP में ट्रेनी प्लेन क्रैश, बिजली के तारों से टकराकर हुआ हादसा, दोनों पायलट जख्मी

सुकतरा एयर स्ट्रिप से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी प्लेन लैंडिंग की तैयारी में था. इसी दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 KV लाइन के निचले हिस्से से प्लेन के विंग्स टकरा गए. टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं. देखते ही देखते प्लेन खेत में जा गिरा.

Published date india.com Updated: December 8, 2025 10:18 PM IST
MP में ट्रेनी प्लेन क्रैश, बिजली के तारों से टकराकर हुआ हादसा, दोनों पायलट जख्मी

मध्य प्रदेश में सिवनी के आमगांव में एक ट्रेनी प्लेन के क्रैश होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनी प्लेन 33 KV हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया. हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ. ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा प्लेन क्रैश में घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद करीब 90 गांवों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, सुकतरा एयर स्ट्रिप से उड़ान भरने के बाद ट्रेनी प्लेन लैंडिंग की तैयारी में था. इसी दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 KV लाइन के निचले हिस्से से प्लेन के विंग्स टकरा गए. टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं. देखते ही देखते प्लेन खेत में जा गिरा. हालांकि, टक्कर से लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. ग्रामीणों ने ही पायलटों को अस्पताल पहुंचाया है. फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुभाष राय ने कहा- “तार टूटने से बादलपार और ग्वारी सब स्टेशन क्षेत्र के करीब 90 गांवों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है. अभी मेंटेनेंस का काम चल रहा है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.