नई दिल्ली: सनफीस्ट नूडल्स पर गुजरात में प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल के हवाले से आईएएनएस ने भूलवश गुरुवार को यह रपट दे दी थी कि मैगी के साथ राज्य में सनफीस्ट नूडल्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हक्का नूडल्स पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह भी पढ़े:मैगी नूडल्स खाने के लिहाज से सुरक्षित : नेस्ले इंडिया
मंत्री ने हालांकि कहा था कि दोनों ही नूडल्स के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। गुरुवार देर शाम से सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स बनाने वाली कंपनी आईटीसी ने कहा था कि उसका ब्रांड सीसे से संबंधित कसौटी पर खरा उतरा है और इसमें एमएसजी नहीं मिलाया जाता है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आज हमें गुजरात की मीडिया रपटों से पता चला है कि सनफीस्ट यिप्पी नूडल्स के नमूने लेड से संबंधित जांच पास कर गए हैं।”
Add India.com as a Preferred Source
बयान में कहा गया है, “आईटीसी फूड्स यिप्पी में एमएसजी नहीं मिलाती है।” बयान में कहा गया है, “गेहूं के आटे, टमाटर, हरी मटर, प्याज और यहां तक कि स्तन के दूध में भी ग्लूटामेट पाया जाता है। उत्पाद में प्राकृतिक स्रोतों के ग्लूटामेट पाए जा सकते हैं।” कंपनी ने कहा कि उसके खाद्य उत्पाद अच्छी गुणवत्ता के और खाने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनमें सभी नियमों का पालन किया जाता है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.