महाकुंभ बन गया 'मृत्यु कुंभ'... CM ममता ने भगदड़ को लेकर योगी सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि महाकुंभ में वीआईपी लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं. लेकिन गरीब और आम जनता इन सबसे वंचित है.

Published date india.com Published: February 18, 2025 4:43 PM IST
Mamata Banerjee, Bangladesh, West Bengal, New Delhi, Begusarai, Giriraj Singh, TMC, Saugata Roy, Bengal, Rohingya, Bangladeshi infiltrators, Hindus, Congress, Digvijay Singh, BJP, RSS

पहले महाकुंभ और अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योगी सरकार को घेरा है. भगदड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ करार दिया. ममता ने आरोप लगाया कि महाकुंभ में वीआईपी लोगों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि गरीब और आम जनता इनसे वंचित है. उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

ममता बोलीं- सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश की

ममता ने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा भगदड़ के बाद कई लोगों की मौत हो गई. लेकिन बिना पोस्टमार्टम किए ही शवों को पश्चिम बंगाल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मौतों को दिल का दौरा बताकर मामले को दबाने की कोशिश की, ताकि मुआवजा देने से बचा जा सके.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से साफ है कि सरकार आम जनता की जिंदगी की परवाह नहीं करती. इस तरह के बड़े आयोजनों की ठीक से योजना नहीं बनाती.

धर्म के नाम पर देश को बांट रही BJP

ममता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना डेथ सर्टिफिकेट के शव भेजने से पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने में मुश्किल होगी. ममता ने यह भी कहा कि सरकार का असली उद्देश्य धार्मिक आयोजनों का राजनीतिक लाभ उठाना है, न कि जनता की भलाई करना. उनके अनुसार, धर्म की आड़ में राजनीति करना गलत है और इससे समाज में बंटवारा होता है.

शिवपाल यादव ने भी उठाए सवाल

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहीं भी 144 साल बाद कुंभ का जिक्र नहीं है, यह सरकार का प्रचार का तरीका है. शिवपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने धार्मिक आस्था का इस्तेमाल अपने पीआर के लिए किया है और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.