Maha Kumbh Mela: वीडियो में संगम पर खड़े दिख रहे करोड़ों लोग, यहीं मची थी भगदड़

Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या के लिए बुधवार सुबह करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर उमड़ पड़े. जिसके बाद भगदड़ मच गई. जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं.

Published date india.com Updated: January 29, 2025 12:05 PM IST
Maha Kumbh Mela: वीडियो में संगम पर खड़े दिख रहे करोड़ों लोग, यहीं मची थी भगदड़

Maha Kumbh Mela: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर बुधवार सुबह भगदड़ मच गई. जिसमें कई लोगों घायल हो गए. ये घटना संगम नोज पर भारी भीड़ के चलते घटी है. घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है. जिसमें संगम पर करोड़ों लोग मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं. यहां सुबह करीब 2.30 बजे अनियंत्रित भीड़ के कारण भगदड़ मची थी.

वीडियो में घाट पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है, जो महाकुंभ मेला स्थल के चारों ओर फैली हुई है. इसमें त्रिवेणी संगम के मुहाने पर थोड़ी भीड़ है. ये तस्वीरें त्रिवेणी संगम पर मची भगदड़ के कुछ घंटों बाद ली गई हैं, जब मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ (पवित्र डुबकी) में भाग लेने के लिए भीड़ उमड़ी थी.

कई श्रद्धालु पवित्र स्नान किए बिना ही लौटे

यह महाकुंभ के सबसे पवित्र आयोजनों में से एक है. अफरातफरी के बीच कई श्रद्धालु पवित्र स्नान किए बिना ही लौट गए. कई अखाड़े, जो इस बड़े आयोजन में भाग लेने के लिए तैयार थे और स्नान के लिए घाट पर पहुंच चुके थे, ने भगदड़ के विनाशकारी परिणाम को देखते हुए और आगे की अशांति से बचने के लिए इसे टाल दिया और फिर सुबह करीब 11 बजे स्नान के लिए गए.

संगम नोज की ओर न जाने की अपील की

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संगम नोज की ओर न जाने और गंगा के पास अन्य घाटों पर स्नान करने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि मौनी अमावस्या को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए कई स्नान घाट बनाए गए हैं, क्योंकि अधिकारी संगम नोज के पास बचाव अभियान चला रहे हैं.

करीब दस करोड़ लोगों के डुबकी लगाने की संभावना

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का सर्वाधिक महत्वपूर्ण आयोजन होता है और इसमें करीब दस करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना है. इस वर्ष, 144 वर्षों के बाद ‘त्रिवेणी योग’ नामक एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है, जो इस दिन के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

आधी रात के बाद लगभग दो बजे कुंभ मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकर से गूंजते मंत्रों और श्लोकों के निरंतर उच्चारण के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बाद संगम की ओर दौड़ती एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के तेज सायरन की आवाजें गूंज उठीं. घायलों को मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में ले जाया गया. कई घायलों के रिश्तेदार भी वहां पहुंचे, साथ ही कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे.

त्रिवेणी संगम – गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम – हिंदुओं द्वारा सबसे पवित्र माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान और विशेषकर मौनी अमावस्या जैसी विशेष स्नान तिथियों पर इसमें डुबकी लगाने से लोगों के पाप धुल जाते हैं और उन्हें मोक्ष मिलता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.