महाकुंभ में वायरल हुए 'IIT बाबा' क्यों बने संन्यासी? परिवार चाहता है घर लौट आए अभय- जानें पिता ने क्या कहा...

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के दौरान 'IIT बाबा' ने सबका ध्यान खींचा है. आईआईटी बाबा का परिवार चाहता है कि वह वापस घर लौट आएं.

Published date india.com Published: January 16, 2025 2:21 PM IST
IIT Baba

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में ‘IIT बाबा’ अभय सिंह ने सबका ध्यान खींचा है. पूर्व एयरोस्पेस इंजीनियर अभय सिंह ने इस भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान सुर्खियां बटोरीं हैं. अब उनके पिता करण ग्रेवाल का बयान आया है. हरियाणा के रहने वाले अभय सिंह के पिता करण ग्रेवाल चाहते हैं कि उनका बेटा अभय घर लौट आए. हरियाणा के झज्जर में वकील करण ग्रेवाल ने कहा कि हमारा परिवार चाहता है कि अभय घर लौट आएं, लेकिन इतना कुछ हासिल करने के बाद उनके लिए वापस आना आसान नहीं है.’

छह महीने पहले तक परिवार से था संपर्क

NDTV से बात करते हुए करण ग्रेवाल ने कहा, ‘अभय हमेशा से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं. IIT बॉम्बे से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उसने डिजाइन में मास्टर डिग्री हासिल की और नई दिल्ली और कनाडा में काम किया. आखिरकार वे कनाडा छोड़कर भारत लौट आए और शिमला, मसूरी और धर्मशाला जैसे आध्यात्मिक स्थानों पर दिन बिताईं. ‘IIT बाबा’ के पिता ने कहा, ‘इसके बाद उसने संन्यासी बनने का फैसला किया. वह हमेशा से ही अध्यात्म में रुचि रखता था.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने बेटे के संपर्क में हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं छह महीने पहले तक उसके संपर्क में था. इसके बाद, उसने मुझे सभी प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया.’ उन्होंने आगे बताया, ‘मैंने सुना कि वह हरिद्वार में था और मैं उससे मिलना चाहता था, लेकिन नहीं मिल सका और अब वह वायरल हो गया है.’

क्या बोले पिता?

उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, मैं चाहता हूं कि वह घर वापस आ जाए.’ उसकी मां ने उसे वापस आने और परिवार की देखभाल करने के लिए कहा, लेकिन उसने जवाब दिया कि संन्यासी बनने के बाद अब यह संभव नहीं है.’ अभय के इस फैसले पर उनके पिता ने कहा, ‘वह हमेशा से इंडिपेंडेंट थे, इसलिए उन्होंने जो निर्णय लिया, वह उन्होंने लिया. हर किसी को अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है और मैं उन पर दबाव नहीं डाल सकता.’

‘IIT बाबा’ क्यों बने संन्यासी?

यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें आखिरी बार मनाने की कोशिश करेंगे? उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं कोशिश करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस स्तर पर पहुंचने के बाद वह हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. एक दिन पहले ‘IIT बाबा’ ने बताया था कि कैसे उनके बचपन में ‘घरेलू हिंसा’ ने उनके आध्यात्मिक मार्ग को प्रभावित किया.

उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने इसका प्रत्यक्ष अनुभव नहीं किया, लेकिन उनके माता-पिता के लगातार झगड़ों ने उन्हें ‘आघात पहुंचाया.’ ‘IIT बाबा’ ने कहा कि बड़े होने पर वह देर रात तक पढ़ाई करते थे. जब उनसे शादी न करने के उनके निर्णय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि अपने माता-पिता के झगड़ों को देखने के कारण उन्होंने एक शांतिपूर्ण, एकांत जीवन का विकल्प चुना.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.