मैं सीता नहीं, जो बार-बार अग्निपरीक्षा दूं! महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया का छलका दर्द, देखें VIDEO

Viral Video: महाकुंभ 2025 फेम हर्षा रिचहरिया ने कहा है कि अब वह आध्यात्मिक का रास्ता छोड़ने की सोच रही हैं, क्योंकि पिछले एक साल से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Published date india.com Published: January 13, 2026 7:44 PM IST
मैं सीता नहीं, जो बार-बार अग्निपरीक्षा दूं! महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया का छलका दर्द, देखें VIDEO

Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ 2025 से मशहूर हुई भोपाल निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अब आध्यात्मिक का रास्ता छोड़ने पर सोच-विचार कर रही हैं, जिसे उन्होंने आयोजन के वक्त अपनाया था. दरअसल, उनका कहना है कि पिछले एक साल से लोग लगातार उनके कैरेक्टर पर उंगली उठा रहे हैं और उन्हें बदनाम करने पूरी कोशिश की जा रही है.

हर्षा ने कहा, बार-बार मेरे कैरेक्टर पर सवाल 

हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपना दुख बयां किया है. वीडियो में उन्होंने बताया है कि लाखों लोगों के बीच पॉपुलैरिटी मिलने के बाद, उन्हें सोशल मीडिया पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और उनकी सहनशक्ति खत्म हो चुकी थी. इसके अलावा उनके चरित्र पर बार-बार उठाए जाने वाले सवालों को वह अब और बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं.

आध्यात्मिक का रास्ता चुनना पड़ा भारी

अपनी वीडियो में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह न तो कोई बलात्कारी हैं और न ही चोर. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सवाल भी पूछा कि केवल आध्यात्मिक का रास्ता चुनने की वजह से उन्हें बार-बार परेशान क्यों किया जाता है. उन्होंने ने आगे कहा, अब बस बहुत हुआ और यह मेरी बर्दाश्त से बाहर जा चुका है, क्योंकि किसी लड़की के कैरेक्टर पर उंगली उठाना लोगों को बहुत आसान लगता है. साथ ही,  वह सीता नहीं हैं, जिन्हें हर समय अग्नी परीक्षा से गुजरना होगा.

Video यहां पर देखें


वीडियो में हर्षा कहती नजर आती हैं कि महाकुंभ 2025 से शुरू हुआ उनका सफर अब आखिरी पड़ाव आ गया है. उन्होंने कहा, महाकुंभ 2025 से शुरू हुई यह कहानी अब अपने आखिरी दौर में है और पिछले एक साल में मुझे काफी विरोध झेलना पड़ा है.  हर्षा ने यह भी कहा कि लगातार विरोध की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है.

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि सिर्फ 30 साल की हर्षा उस वक्त सोशल मीडिया पर छा जाती हैं, जब वह 4 जनवरी को महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े के रथ पर बैठी दिखती है. इसके बाद वह स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज को अपना गुरू मान लेती हैं. महाकुंभ के मेले में भगवा रंग के कपड़े, रुद्राक्ष और माथे पर बड़ा सा तिलक लगाए हुए उनकी ढेरों फोटोज सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल होती हैं. जिसके बाद उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का टैग तक मिल जाता है. इसी वजह से इंस्टाग्राम पर उनके रातों-रात फॉलोअर्स भी बढ़ जाते है.

वायरल वीडियो देख यूजर्स ने किया सपोर्ट

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसके अलावा कई यूजर्स ने उनकी बातों का फीडबैक वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक यूजर ने लिखा, तुम अच्छा कर रही हो, दूसरों की बातों पर ध्यान मत दो, वही करो जो तुम्हारे लिए सबसे अच्छा हो. सफलता का रास्ता आसान नहीं होता, पर तुम उसे हासिल कर सकती हो. दूसरे यूजर ने लिखा, धर्म की राह पर चलना बहुत कठिन है, आपको इतनी जल्दी हर मनानी चाहिए कि आप युवाओं को प्रेरित करके सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.