
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Mahakumbh Stampede: संगम नगरी प्रयागराज में जारी महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई. भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) ने बताया कि श्रद्धालु संगम नोज की तरफ जाना चाहते थे. वे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, जिसके चलते भगदड़ मच गई और कुछ लोग घोयल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को फोन कर स्थिति का जायजा लिया है और श्रद्धालुओं का हाल जाना है. इन सबके बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भगदड़ को लेकर सरकार पर हमला बोला है.
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है।
शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 29, 2025
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है. अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं. आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए. VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें.
भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम योगी को कॉल कर घायलों का हाल जाना. सीएम योगी ने कहा, ‘महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से चार बार फोन पर बात हुई है. प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है और जो घटना घटी है, वह बैरिकेड को फांदने के कारण हुई है. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. प्रशासन सबके सहयोग के लिए तत्पर है.’ उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा, ‘मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया, ‘श्रद्धालुओं से अपील है कि – मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.’
महाकुंभ के दौरान बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में करीब 30 महिलाएं घायल हो गईं, जो संगम में स्नान करने के लिए जा रही थीं. यह घटना पवित्र स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हुई, जिसके कारण अखाड़ों को कुछ समय के लिए अपना कार्यक्रम रोकना पड़ा. गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैरिकेड्स टूट गए और इसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई. लोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं. घायलों को तुरंत महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास के अस्पताल में भेजा गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए बेली अस्पताल और स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.