EnglishHindi

अब नकली पनीर पर सख्ती! महाराष्ट्र में Non-Dairy Paneer पूरी तरह बैन, उल्लंघन पर जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना

महाराष्ट्र सरकार ने नकली और मिलावटी पनीर पर रोक लगाने के लिए नॉन-डेयरी पनीर के निर्माण और बिक्री पर बैन लगा दिया है. नियम तोड़ने वालों को छह महीने तक की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है.

Written by: Tanuja Joshi
Published: August 5, 2026, 10:16 AM IST
  • महाराष्ट्र में नॉन-डेयरी (एनालॉग) पनीर के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
  • नियम तोड़ने वालों को छह महीने तक की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है.
  • सरकार का कहना है कि यह फैसला नकली और मिलावटी डेयरी उत्पादों पर रोक लगाने के लिए लिया गया है.
  • उपभोक्ताओं को असली पनीर के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

महाराष्ट्र सरकार ने मिलावटी और नकली डेयरी उत्पादों पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य में अब नॉन-डेयरी या एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. सरकार का कहना है कि ये फैसला उपभोक्ताओं को असली और नकली पनीर के बीच भ्रम से बचाने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के मकसद से लिया गया है.

खाद्य सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अब राज्य में किसी भी लेवल पर एनालॉग पनीर का उत्पादन, पैकिंग, स्टोरेज, थोक या खुदरा बिक्री और वितरण नहीं किया जा सकेगा. अगर कोई व्यक्ति या कारोबारी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी. दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माना

अगर असुरक्षित खाद्य पदार्थ के सेवन से किसी व्यक्ति की मौत होती है तो कानून के तहत उम्रकैद और कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान है. एनालॉग पनीर ऐसा प्रोडक्ट होता है जिसे दूध की जगह वनस्पति तेल, वेजिटेबल फैट और अन्य गैर-डेयरी सामग्री से तैयार किया जाता है. देखने में ये सामान्य पनीर जैसा लगता है, लेकिन इसकी संरचना और पोषण मूल्य अलग हो सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि जब ऐसे उत्पाद को बिना स्पष्ट जानकारी दिए असली पनीर बताकर बेचा जाता है, तो यह उपभोक्ताओं के साथ धोखा और अनुचित व्यापारिक गतिविधि मानी जाती है.

बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर जब्त

पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र में नकली दूध और पनीर के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कथित तौर पर मिलावटी पनीर और उससे जुड़े कच्चे माल को जब्त किया गया. जांच में ऐसे कई मामले सामने आए, जहां सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल कर पनीर जैसा उत्पाद तैयार किया जा रहा था और उसे असली डेयरी पनीर के नाम पर बाजार में बेचा जा रहा था.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.