बंगाल में BJP का हो गया 'खेला' तो महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी, बोलीं- तुमसे न हो पाएगा...

पश्चिम बंगाल की चारों विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को उपचुनाव में क्लीन स्वीप कर दिया. उपचुनाव के नतीजों को लेकर महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

Published date india.com Published: July 13, 2024 11:51 PM IST
Mahua Moitra, who was not allowed to speak during the discussion inside the House, said that the Ethics Committee broke every rule.

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में विधानसभा उपचुनाव में चार में से चार सीट जीत ली है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 में 10 सीट पर जीत दर्ज की. भाजपा और उसके एजेंसी राज की हार का सिलसिला जारी है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए तृणमूल सांसद ने पोस्ट में कहा, लोग कह रहे हैं ‘तुमसे न हो पाएगा’ नरेन्द्र मोदी.

बंगाल में कैसे रहे उपचुनाव के नतीजे?

बता दें कि उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने 10 विधानसभा सीट और भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई. बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सभी चार सीट जीतीं. 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राणाघाट दक्षिण, बागदा और रायगंज सीट जीती थी, लेकिन इस बार के नतीजों ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है.

उपचुनाव नतीजों पर ममता बनर्जी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में सभी चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने कहा उपचुनाव के नतीजों से पता चलता है कि ‘पूरे भारत में माहौल भाजपा के खिलाफ है.’

यह पूछे जाने पर कि क्या यह इस बात का संकेत है कि केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी? इस पर ममता ने बनर्जी ने कहा, रुझान बहुत स्पष्ट है, यहां तक ​​कि पहले का जनादेश (लोकसभा चुनाव का) भी राजग के पक्ष में नहीं था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.