By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Major Nikhil Handa Arrested From Merrut In Alleged Murder Of Major Wife Shailja
दिल्ली: मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में दूसरा मेजर मेरठ से गिरफ्तार
शनिवार को भारतीय सेना में एक मेजर की पत्नी शैलजा दिल्ली में मृत पाई गई थीं.
नई दिल्ली: भारतीय सेना के मेजर निखिल हांडा को दूसरे मेजर की पत्नी की हत्या करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है. शनिवार को दिल्ली कैंट इलाके में सेना के एक मेजर की पत्नी की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी. महिला का गला चाकू से रेता गया था, इस हत्या का आरोप मेजर निखिल हांडा पर है. इस पूरे हत्याकांड के पीछे वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है.
Indian Army Major Nikhil Handa arrested in Meerut’s Daurala; He is accused of murdering wife of another Indian Army major, who was found dead with her throat slit in Delhi’s Brar Square yesterday: Sources
— ANI (@ANI) June 24, 2018
दिल्ली पुलिस को पहले ही मेजर निखिल हांडा पर शक था. पुलिस को ऐसी फुटेज भी हासिल हुई थी जिसमें मृतक महिला शैलजा घटना से कुछ देर पहले आरोपी निखिल हांडा के साथ जाती हुई दिखाई दे रही थीं. घटना के बाद से मेजर निखिल हांडा लापता था जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने 6 लोगों की एक टीम भी बनाई थी.
शनिवार को भारतीय सेना में एक मेजर की पत्नी शैलजा दिल्ली में मृत पाई गई थीं. 30 साल की शैलजा का गला चाकू से रेता गया था. खबर के मुताबिक शैलजा शनिवार को सुबह 10 बजे फीजियोथैरेपी लेने के लिए दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल के लिए निकली थीं लेकिन डेढ़ घंटे बाद ही उनकी हत्या कर दी गई.
शैलजा अस्पताल जाने के लिए ऑफिशियल गाड़ी से निकली थीं लेकिन जब उनका ड्राइवर उन्हें वापस लेने आया था तो वो वापस नहीं जा सकीं.
Also Read:
-
भारतीय सेना 'पिनाका' बेड़े को बढ़ा रही है, मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर के इतने रेजिमेंट तैनात करने की तैयारी
-
भारतीय सेना ने अमेरिका में बने स्ट्राइकर को खरीदने से मना किया, इस देसी बख्तरबंद वाहन को शामिल करेगी आर्मी
-
सियाचिन का नया शेर कौन है? जहां उड़ने की हिम्मत चील-गिद्ध भी नहीं करते, वहां गरजेगा भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें