नई दिल्ली, 4 जनवरी | केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ उसकी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से विस्तार करने वाली डिजिटल पहल बन गई है। सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया पर 21 लाख बार उसका उल्लेख हुआ है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यहां एक बयान जारी कर कहा, “औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग की इस पहल ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय या सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे सरकार के दूसरे सभी विभागों को पीछे छोड़ दिया है।”
बयान में कहा गया है, “सिर्फ तीन महीने पहले लांच होने के बाद से सोशल मीडिया पर इस पहल का 21 लाख बार उल्लेख हो चुका है। फेसबुक पृष्ठ पर इसके फैन की संख्या 30 लाख तक पहुंच चुकी है।” मंत्रालय के मुताबिक, “मेक इन इंडिया फेसबुक पृष्ठ पर हर तीन सैकेंड में नए सदस्य बन रहे हैं। यह उपलब्धि केंद्र सरकार के किसी और विभाग को नहीं मिली है और निजी क्षेत्र में बहुत कम कंपनियों को ऐसी उपलब्धि हासिल हुई है।”
ट्विटर पर ‘मेक इन इंडिया’ हैंडल के 2.63 लाख फॉलोअर हैं और 90 दिनों के भीतर 17 लाख से अधिक फॉलोअरों ने 55 लाख से अधिक बार इसके पृष्ठ को देखा है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.