बंगाल में भाजपा से विवाद के बीच ममता बनर्जी ने फेसबुक और टि्वटर की DP बदली, लिखा 'जय हिंद, जय बांग्ला'

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने 'जय हिंद जय बांग्ला' लिखा पोस्टकार्ड पीएम मोदी को भेजा.

Published date india.com Published: June 4, 2019 1:27 PM IST
बंगाल में भाजपा से विवाद के बीच ममता बनर्जी ने फेसबुक और टि्वटर की DP बदली, लिखा 'जय हिंद, जय बांग्ला'

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं के ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर भड़कीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनके तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टि्वटर और फेसबुक पर अपनी डिस्पले पिक्चर (डीपी) रविवार रात को बदल दी. ममता समेत तृणमूल के अन्य नेताओं की डीपी में अब ‘जय हिंद, जंय बांग्ला’ नजर आ रहा है. इससे पहले दिन में, एक विस्तृत फेसबुक पोस्ट में बनर्जी ने भाजपा पर धर्म को राजनीति के साथ मिलाने का आरोप लगाया और लोगों से किसी भी तरह की अराजकता और अशांति को रोकने का आग्रह किया. इस बीच तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को ‘जय हिंद जय बांग्ला’ लिखा पोस्टकार्ड भेजने की भी खबरें आई हैं. भाजपा समर्थकों द्वारा ममता बनर्जी को ‘जयश्री राम’ लिखा पोस्टकार्ड भेजे जाने के जवाब में तृणमूल कार्यकर्ता पीएम मोदी को पोस्टकार्ड भेज रहे हैं.

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- बंगाल में ममता बनर्जी पूरा नहीं करेंगी कार्यकाल, विधायक करेंगे विद्रोह

महात्मा गांधी, क्रांतिकारी नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मातंगिनी हाजरा, नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर, और कवि काजी नजरूल इस्लाम की तस्वीरों के साथ तृणमूल के आधिकारिक टि्वटर और फेसबुक अकाउंट की डीपी भी बदलकर ‘जय हिंद, जय बांग्ला’ कर दी गई. 19वीं सदी के बंगाल के पुनर्जागरण के अगुआ जैसे कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा राम मोहन राय, धार्मिक और सामाजिक विचारक स्वामी विवेकानंद और भारतीय संविधान के जनक बी. आर. अम्बेडकर भी डीपी का हिस्सा हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बनर्जी और तृणमूल के अन्य नेताओं ने पिछले महीने कोलकाता में भाजपा प्रमुख अमित शाह के चुनाव रोड शो के दौरान हुई हिंसा और विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में विद्यासागर की तस्वीर प्रदर्शित करने के लिए अपनी सोशल मीडिया डीपी को बदल दिया था. बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “जय सिया राम, जय राम जी की, राम नाम सत्य है आदि धार्मिक और सामाजिक धारणाएं हैं. हम इन भावनाओं का सम्मान करते हैं. लेकिन भाजपा धर्म को राजनीति के साथ मिलाकर धार्मिक नारे जय श्री राम का अपने पार्टी के नारे के रूप में गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है.”

उन्होंने कहा, “हम तथाकथित आरएसएस के नाम पर दूसरों पर राजनीतिक नारों को थोपने का सम्मान नहीं करते जिसे बंगाल ने कभी स्वीकार नहीं किया. यह बर्बरता और हिंसा के माध्यम से नफरत की विचारधारा को बेचने का एक जान-बूझकर किया जा रहा प्रयास है जिसका हमें विरोध करना चाहिए.” अपने नेता ममता बनर्जी की इस मुहिम में तृणमूल कार्यकर्ता भी अलग तरीके से सहभागी बन रहे हैं. मंगलवार को बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ‘जय हिंद जय बांग्ला’ लिखा पोस्टकार्ड पीएम नरेंद्र मोदी के नाम भेजा. इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह भाजपा समर्थक सीएम ममता बनर्जी को ‘जयश्री राम’ लिखा पोस्टकार्ड भेज रहे हैं. उसी की तर्ज पर उन लोगों ने पीएम मोदी को ‘जय हिंद जय बांग्ला’ लिखा कार्ड भेजने का अभियान चलाया है. मंगलवार को कोलकाता के दम दम इलाके में सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टकार्ड भेजे.

(इनपुट – एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.