By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Mamata Banerjee Denied Permission To Meet Arvind Kejriwal As His Sit In At Delhi Lgs Office Continues
केजरीवाल का धरना: समर्थन में आए 4 मुख्यमंत्री, पीएम मोदी के सामने उठाएंगे मुद्दा
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन रहे मौजूद.
नई दिल्ली: पिछले 6 दिनों से एलजी कार्यालय में अपने मंत्रियों के साथ धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गैर बीजेपी शासित राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों ने एलजी से मुलाकात का समय मांगा लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था.
केजरीवाल से मिलने से रोके जाने के बाद इन मुख्यमंत्रियों ने मीडिया से बात की. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम यहां केजरीवाल का समर्थन करने आए थे. उन्होंने कहा कि एलजी को इस सरकार को काम करने के लिए अनुमति देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने केजरीवाल से मिलने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. हम दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल निकालें.
वहीं केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि केंद्र सरकार के रवैए के कारण यह सब कुछ हो रहा है. केंद्र सरकार फेडरल सिस्टम की तरह काम कर रही है जिससे देश को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि हर कोई केजरीवाल के साथ है. उन्होंने कहा कि हर लोकतांत्रित व्यक्ति दिल्ली के सीएम के साथ है.
Inside visuals from Delhi CM Arvind Kejriwal’s residence where Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu, West Bengal CM Mamata Banerjee, Kerala CM Pinarayi Vijayan & Karanataka CM HD Kumaraswamy have arrived. pic.twitter.com/a7v71tYrJQ
— ANI (@ANI) June 16, 2018
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह संवैधानिक संकट है. इससे दिल्ली के लोगों को परेशानी हो रही है. दिल्ली में दो करोड़ लोग रहते हैं. पिछले 4 महीनों से काम रुका पड़ा है. इससे गलत कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग करते हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि नीति आयोग की मीटिंग में हमारी मुलाकात पीएम से होगी, हम उनके सामने भी इस मामले को उठाएंगे. देश की राजधानी का यह हाल है तो बाकी देश का क्या होगा.
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा कि मैं यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री के समर्थन में आया हूं. उन्होंने कहा कि हम पीएम से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या को हल किया जाना चाहिए. एलजी ऑफिस में केजरीवाल से मुलाकात नहीं होने पर चारों मुख्यमंत्री उनके परिवार से मिलने घर पहुंचे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें