EnglishHindi

ममता बनर्जी का चुनावी दांव: हर दुर्गा पूजा कमेटी को देंगी 10-10 हजार रु.

एक तरफ पश्चिम बंगाल कर्ज से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा में 28 करोड़ रुपये गिफ्ट देने की घोषणा की है.

Updated: September 11, 2018, 10:39 AM IST

नई दिल्ली/कोलकाता. एक तरफ पश्चिम बंगाल कर्ज से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा में 28 करोड़ रुपये गिफ्ट देने की घोषणा की है. ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के कोषागार से वह सभी दुर्गा पूजा पंडालों को 10 हजार रुपये देंगी. बता दें कि सिर्फ कोलकाता में 3 हजार दुर्गा पूजा पंडाल हैं. वहीं, पूरे पश्चिम बंगाल में 25, 000 दुर्गा पूजा पंडाल हैं. ऐसे में सरकार सभी 28000 पंडालों को 10-10 हजार रुपये देगी.

ममता बनर्जी ने कहा, कोलकाता नगर निगम, राज्य इमरजेंसी और फायर सर्विस डिपार्टमेंट कोलकाता के हर पूजा कमेटी को 10-10 हजार रुपये देगी. ये पैसे कोलकाता पुलिस को भेज दिया जाएगा. जिलों में पर्यटन मंत्रालय, उपभोक्ता अधिकार मंत्रालय और सेल्फ हेल्प ग्रुप डिपार्टमेंट पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ हर पूजा कमेटी को 10-10 हजार रुपये देगी. हालांकि, इसमें उन्होंने कहा कि कुछ ‘बदमाश’ लोग इस पैसे को नहीं लेंगे.

ये भी नहीं वसूला जाएगा
सीएम ने इसके साथ ही ये भी कहा कि दुर्गा पूजा कमेटियों से फायर और इमरजेंसी सर्विस के लाइसेंस के लिए फीस भी नहीं वसूला जाएगा. हालांकि, ममता बनर्जी के इस कदम की काफी आलोचना भी हो रही है. राज्य के वित्त मामलों के जानकारों का कहना है कि फिलहाल राज्य पर 3.64 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. ऐसे में दुर्गा पूजा गिफ्ट के बाद ये कर्ज 3.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ जाएगा.

पहले से है कर्ज
बता दें कि ममता बनर्जी सरकार जब साल 2011 में सरकार में आई थी तो उस समय राज्य पर दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज था. लेफ्ट सरकार के ऊपर ये कर्ज कई साल से बना हुआ था. इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा कर्ज देने के समय और छूट को लेकर इस मुद्दे को केंद्र के सामने कई बार रख चुके हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.