By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Mamata Banerjee Says Bjp Using Jai Sri Ram As Party Slogan
ममता बनर्जी का हमला, कहा- 'जय श्री राम' के नारे से धर्म और राजनीति को मिला रही है BJP
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार 'जय श्री राम' का इस्तेमाल कर धर्म को राजनीति में मिला रही है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार ‘जय श्री राम’ का इस्तेमाल कर धर्म को राजनीति में मिला रही है. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि जय सिया राम, जय रामजी की, राम नाम सत्य है आदि के धार्मिक और सामाजिक निहितार्थ हैं. लेकिन भाजपा धार्मिक नारे जय श्री राम को अपनी पार्टी के नारे के तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल कर धर्म को राजनीति से मिला रही है.
BJP using ‘Jai Sri Ram’ as party slogan: Mamata
Read @ANI Story | https://t.co/bysrvXtGy0 pic.twitter.com/6ZwPWcupUI
— ANI Digital (@ani_digital) June 2, 2019
उन्होंने कहा कि उन्हें किसी खास नारे के किसी रैली या पार्टी के कार्यक्रम में इस्तेमाल किये जाने पर कोई आपत्ति नहीं है. हम दूसरों पर…इस धार्मिक नारे के जबरन प्रवर्तन का सम्मान नहीं करते. तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नफरत की विचारधारा के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया जा रहा है, जिसका विरोध किया जाना चाहिए. बनर्जी ने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ के जरिये नफरत की विचारधारा को जानबूझ कर बेचने का प्रयास किया जा रहा है जिसका निश्चित रूप से विरोध किया जाना चाहिए है.
प्रचंड मोदी लहर का असर, ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक के ही पर कतरे
जय श्रीराम नारे पर ममता के नाराज होने पर भाजपा ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल भाजपा ने जय श्री राम के नारे लगाए जाने पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के नाराज हो जाने को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या राज्य में ऐसा कहना अपराध है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता जितना जय श्री राम के नारे का विरोध करेंगी, राज्य में उनका जन समर्थन उतना ही कम होता जाएगा.
ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा की, कहा- हताश हो गई है बीजेपी
ममता बनर्जी के सामने भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए
ममता बुधवार को उस समय नाराज हो गयी थीं जब ममता बनर्जी के सामने भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्याओं, हत्यारों और बलात्कारियों पर गुस्सा नहीं आता. लेकिन जय श्री राम कहने वाले युवकों पर उनको गुस्सा आता है. क्या बंगाल में जय श्री राम कहना अपराध है? (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें