By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Man Alleges Corruption Happened In Government Job Examinations In Assam Arrested
शख्स ने सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का दावा किया, अरेस्ट हुआ
असम में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले एक युवक को ही गिरफ्तार कर लिए गया है.
गुवाहाटी: असम में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले एक युवक को ही गिरफ्तार कर लिए गया है. दरअसल, युवक ने आरोप लगाया था कि राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 26 हजार पदों को भरने के लिए आयोजित हो रही परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है. इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और पुलिस की आलोचना की. विपक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने वाले (व्हिसलब्लोअर) के बजाय वास्तविक दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए.
विक्टर दास नामक युवक ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत को टैग करते हुए ट्वीट कर दावा किया कि मौजूदा समय में चल रही भर्ती के तहत कुछ अधिकारी और पूर्व विधायक तीन से आठ लाख रुपये की रिश्वत मांग कर नौकरी दिलाने की बात कर रहे हैं. इसके बाद उस युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया और अंततः नौ सितंबर को गुवाहाटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गुवाहाटी पुलिस ने ट्वीट किया था, ‘‘विक्टर दास को झूठी अफवाहें फैलाने और सरकारी पदों पर चयन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच कलह भड़काने की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.’’ बाद में उसे एक अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. विक्टर दास की गिरफ्तारी को लेकर सभी विपक्षी दलों ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना की है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये मानसिक रूप से बहुत कमजोर लोग हैं, जो दावा करते हैं कि नौकरी देने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायकों ने पैसे की मांग की, लेकिन कोई नाम नहीं बता सके. उन्होंने कुछ वाहन नंबर दिए. क्या यह जेम्स बॉन्ड की फिल्म है. जहां कोई कार में आता है और पैसे मांगता है?’’ कांग्रेस की असम इकाई के प्रमुख भूपेन कुमार बोरा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पानबाजार पुलिस थाने में विक्टर दास से मिलने गया, लेकिन उन्हें थाने परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया.
बोरा ने ट्वीट किया, ‘‘आज असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम के साथ मुझे रोका गया और विक्टर दास से मिलने नहीं दिया गया, जो पुलिस हिरासत में हैं. हम न केवल उसके साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, बल्कि राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए भी लड़ेंगे.”
Also Read:
-
आप भी ढूंढ रहे हैं नौकरी? इस देश में हो रही बंपर भर्तियां, भारतीयों के लिए खास मौका
-
सरकारी नौकरियों में बढ़ेगा महिलाओं का दबदबा? हिमाचल में 25% कोटा, जानिए किस राज्य ने दिया सबसे ज्यादा रिजर्वेशन
-
सरकारी नौकरियों में बढ़ेगा महिलाओं का दबदबा? हिमाचल में 25% कोटा, जानिए किस राज्य ने दिया सबसे ज्यादा रिजर्वेशन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें