By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Man Arrested For Killing Wife Of Ex Iaf Wing Commander Met Her On A Mobile Dating App Police
Ex विंग कमांडर की पत्नी के मर्डर में खुलासा: मोबाइल डेटिंग एप के जरिए हुई थी आरोपी से दोस्ती
आरोपी और महिला एक साथ ही लंच करने बाहर गए थे और घटना की रात दोनों घर में अकेले थे
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में एयरफोर्स के एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी की हत्या के आरोपी की पीड़ित से मुलाकात एक मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, 56 साल के आरोपी ने अपराध की रात महिला को खासी मात्रा में शराब पीने के लिए राजी किया और फिर तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 50 लाख रूपए मूल्य के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गया.
आरोपी दिनेश दीक्षित राजस्थान में जयपुर का निवासी है और उसने दो शादियां की हैं. वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है. मीनू जैन (52) शुक्रवार की सुबह अपने घर में बेहोश मिली थी. पूछताछ के दौरान दीक्षित ने खुलासा किया कि जैन से उसका संपर्क एक मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुए था और उसके बाद वह अक्सर मिलने लगा था.
पुलिस ने बताया कि दीक्षित गुरुवार को दिल्ली आया था और दोनों साथ ही लंच करने बाहर गए थे. घटना की रात दोनों घर में अकेले थे और घर के अंदर कीमती सामान देखकर दीक्षित ने महिला को शराब पिलाई. पीड़ित के बेहोश हो जाने पर आरोपी ने सभी आभूषण, कीमती सामान और नकद और मोबाइल फोन समेटे इसके बाद महिला की हत्या कर दी.
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से एक संदिग्ध कार दिखी. जांच से पता लगा कि कार का नंबर प्लेट फर्जी था. पुलिस ने गूगल मैप टाइम लाइन के साथ ही पीड़ित के कॉल रिकार्ड का ब्यौरा (सीडीआर) भी एकत्र किया. तमाम तथ्यों को जुटाकर पुलिस जयपुर पहुंची और दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें