Man Died White Waiting For Flight In Lucknow Airport Falls Sick And Died
'घर लौटने की बेचैनी, कैंसिल फ्लाइट्स की टेंशन… ', लखनऊ एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते-करते एक यात्री की मौत
लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते हुए कानपुर के रहने वाले फाइनेंस एग्जीक्यूटिव अनूप पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. वह एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे.
देश भर में चल रहे एयर ट्रैवल के संकट के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पर एक यात्री की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. कानपुर के रहने वाले अनुप पांडे, जो एक प्राइवेट बेवरेज कंपनी में फाइनेंस एग्जीक्यूटिव थे, एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस बेंगलुरु लौट रहे थे. लखनऊ से दिल्ली की कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. उन्हें तुरंत लोकबन्धु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उनके भाई अनिल पांडे का कहना है कि लगातार हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से अनुप बहुत परेशान और मानसिक रूप से दबाव में थे. वह जल्द से जल्द बेंगलुरु लौटना चाहते थे क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे अकेले थे और उनकी छुट्टी भी खत्म हो चुकी थी. परिवार का दावा है कि अगर एयरपोर्ट पर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है.
लाखों यात्री फंसे हुए हैं
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इंडिगो, जो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, गंभीर आलोचनाओं के घेरे में है. 2 दिसंबर से लगातार सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल होने से देशभर में लाखों यात्री फंसे हुए हैं. शुक्रवार को रिकॉर्ड 1,600 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जो भारत के एविएशन इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा है. इसके बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो संदेश में माफी मांगी, हालांकि उन्होंने शुक्रवार को हुई अभूतपूर्व कैंसिलेशन की सही संख्या नहीं बताई.
नियमों में बदलाव से बढ़ा संकट
DGCA की नई Flight Duty Time Limitations (FDTL) नियमों में पायलटों की वीकली रेस्ट बढ़ाया गया है, रात के समय को लंबा माना गया है और लगातार होने वाली नाइट लैंडिंग की सीमा 6 से घटाकर 2 कर दी गई है. एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया ने स्टाफ की कमी और ऑपरेशनल मुश्किलें बताते हुए इन नियमों का विरोध किया था.
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद DGCA ने नियमों को दो चरणों में लागू किया. इंडिगो और एयर इंडिया को अस्थायी राहत भी दी गई. इंडिगो को दूसरे चरण की राहत 10 फरवरी तक मिल गई है. एयरलाइन का कहना है कि वे 10 दिसंबर तक ऑपरेशन सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट पर देरी और कैंसिलेशन जारी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.