Man Ki Baat HighLights: पीएम मोदी ने कहा-ओमिक्रॉन से बचें, विद्यार्थियों से फिर करुंगा परीक्षा पर चर्चा

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से मन की बात कर रहे हैं, इस साल इस कार्यक्रम की ये आखिरी कड़ी है, आज मन की बात में क्या-क्या कह रहे हैं पीएम मोदी, Updates.

Published date india.com Updated: December 26, 2021 12:04 PM IST
Man Ki Baat HighLights: पीएम मोदी ने कहा-ओमिक्रॉन से बचें, विद्यार्थियों से फिर करुंगा परीक्षा पर चर्चा
man ki baat

Man Ki Baat: पीएम मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (PM Modi Man Ki Baat) के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कोरोना वायरस  के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Coronavirus new variant Omicron) से बचाव और नए साल पर कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करने पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कोरोना का एक नया वेरिएंट दस्तक दे चुका हैं. स्वयं की सजगता और अनुशासन कोरोना के ​इस वेरिएंट के खिलाफ बहुत बड़ी शक्ति है. हमारी सामूहिक शक्ति ही कोरोना को परास्त करेगी, इसी दायित्वबोध के साथ हमें 2022 में प्रवेश करना है.

PM Modi Man Ki Baat की खास बातें…

-हर नई शुरुआत अपने सामर्थ्य को पहचानने का एक अवसर भी लाती है जिन लक्ष्यों की पहले हम कल्पना भी नहीं करते थे आज देश उन लक्ष्यों के लिए प्रयास कर रहा है

-आज़ादी का अमृत महोत्सव हमें आज़ादी की जंग की स्मृतियों को जीने का अवसर देता है, उसको अनुभव करने का अवसर देता है. ये देश के लिए नए संकल्प लेने, कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति दिखाने का प्रेरक उत्सव है.

-हर साल मैं विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करता हूं. इस साल भी परीक्षा से पहले मैं विद्यार्थियों के साथ चर्चा करने की योजना बना रहा हूं. इस कार्यक्रम के लिए 28 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है.

-अरुणाचल प्रदेश के लोगों ने साल भर से एक अनूठा अभियान चला रखा है और उसे ‘अरुणाचल प्रदेश एयरगन सरेंडर अभियान’ नाम दिया है. इस अभियान में लोग स्वेच्छा से अपनी एयरगन सरेंडर कर रहे हैं ताकि अरुणाचल प्रदेश में पक्षियों का अंधाधुंध शिकार रुक सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-अरुणाचल प्रदेश पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियों का घर है. इनमें कुछ ऐसी देसी प्रजातियां भी शामिल हैं जो ​दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं. अरुणाचल प्रदेश के लोग अपनी मर्जी से अब तक 1600 से ज़्यादा एयरगन सरेंडर कर चुके हैं.

पीएम ने वरुण सिंह को किया याद

वरुण सिंह उस हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे जो इस महीने तमिलनाडु में हादसे का शिकार हो गया. इस साल अगस्त में ही उन्हें शौर्य चक्र दिया गया था. इस सम्मान के बाद उन्होंने अपने स्कूल के प्रिंसिपल को एक चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी को पढ़कर मेरे मन में पहला विचार आया कि सफलता के शीर्ष पर पहुंच कर भी वो जड़ों को सींचना नहीं भूले. दूसरा कि जब उनके पास जश्न मनाने का समय था तो उन्होंने आने वाली पीढ़ियों की चिंता की.

PM मोदी ने बताई जनशक्ति की ताकत

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जनशक्ति की ताकत है कि भारत 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी से लड़ सका, हम हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह खड़े रहे। आज विश्व में वैक्सीनेशन के आकड़ों की तुलना भारत से करें तो लगता है कि देश ने कितना अभूतपूर्व काम किया है.

शनिवार को पीएम मोदी ने किए तीन बड़े एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात राष्ट्र के नाम अपने विशेष संबोधन में तीन बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि अब  15 साल से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन मिलने जा रही है. इसी के साथ पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्थ वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा के गंभीर बीमारी वालों को बूस्टर डोज देने का भी ऐलान किया है.

पीएम मोदी ने अपने विशेष संबोधन में बताया कि देश में 15 साल से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन मिलेगी और बच्चों का वैक्सीनेशन 3 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगा. बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक देश में इस आयु वर्ग के करीब 8 करोड़ बच्चे हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.